सीजी भास्कर, 09 नवम्बर । पाकिस्तान के रावलपिंडी में महिला टीवी एंकर राबिया अहसान की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह एक स्थानीय निजी टीवी चैनल में एंकर और कार्यक्रमों की होस्ट थीं। घटना रविवार को शहर के गुलशनबाद इलाके में हुई। पुलिस ने मामले में उनके पति को हिरासत में लिया है और एक संदिग्ध हथियार भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। (Pakistan TV Anchor Murder)
पति हिरासत में, फोरेंसिक टीम जुटा रही सबूत : Pakistan TV Anchor Murder
पुलिस के मुताबिक, घर में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि राबिया के पति ने गोली गलती से चलने की बात कही थी। हालांकि, पुलिस इस दावे की जांच कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पंजाब फोरेंसिक साइंस एजेंसी की टीम भी मौके पर पहुंची और वहां से जरूरी सबूत जुटाए।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध हथियार जब्त कर लिया गया है। राबिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें :‘सिंदूर से तंदूर तक…’ ऑपरेशन सिंदूर पर अदनान सामी ने किया रिएक्ट

आसिफा भुट्टो-जरदारी ने जताया दुख
पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी आसिफा भुट्टो-जरदारी ने राबिया अहसान की हत्या पर दुख जताते हुए घटना (Pakistan TV Anchor Murder) की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की है, ताकि हत्या से जुड़े सभी तथ्य सामने आ सकें और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके।
रावलपिंडी में महिला की हत्या का दूसरा मामला
आसिफा ने रावलपिंडी में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने 45 वर्षीय डिजिटल मीडिया एग्जीक्यूटिव हिना जावेद की हत्या का जिक्र किया, जो अगस्त में अपने घर पर मृत (Pakistan TV Anchor Murder) पाई गई थीं। उनके शरीर पर यातना के निशान मिले थे। आसिफा ने कहा कि इस मामले की जांच के नतीजों का अब भी इंतजार है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें :Justice for Raju Pujari : शिक्षक राजू पुजारी आत्महत्या मामला, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र!
ख़बरें और भी हैं : Kulgam Terror Attack : कुलगाम में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या



