CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surguja lovers commit suicide : प्रेम कहानी का दुखद अंत, जांच में जुटी पुलिस

Surguja lovers commit suicide : प्रेम कहानी का दुखद अंत, जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
04/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 04 जून। सरगुजा, जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहर एक पेड़ पर प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। (Surguja lovers commit suicide)

Contents
  • पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव
  • प्रेम संबंधों को लेकर जताई जा रही आशंका : Surguja lovers commit suicide
  • जांच रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

ग्रामीणों ने देखे शव, पुलिस को दी सूचना : Surguja lovers commit suicide

जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीण और परिजन जब गांव के बाहर पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ पर लटके दो शवों पर पड़ी। यह दृश्य देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना उदयपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

प्रेम संबंधों को लेकर जताई जा रही आशंका : Surguja lovers commit suicide

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा थी। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विरोध या किसी अन्य निजी कारण के चलते दोनों ने यह कदम उठाया हो। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जांच रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

उदयपुर थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।

Jashpur Plane Crash : जशपुर में दर्दनाक विमान हादसा, आरा पहाड़ से टकराकर निजी विमान क्रैश
छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर : आरक्षण प्रक्रिया पर लगी रोक, पंचायत विभाग ने जारी किया आदेश
Screws of mineral department : कोरबा में अवैध परिवहन करते 19 वाहन पकड़े गए
Minister Dayaldas Baghel Action: गांव-गांव में पानी की किल्लत पर मंत्री का सख्त रुख, अफसरों को फटकार
Kosa Seed Production Chhattisgarh : मेहनत, तकनीक और आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं विजेता, कोसा बीज उत्पादन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, केंद्रीय रेशम बोर्ड से मिला सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?