सीजी भास्कर, 09 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोलकाता की इनफिनिटी एकेडमी के संचालक निर्मल्या नाग ने डॉक्टर दंपती के बेटे को नेपाल के मेडिकल कॉलेज में MD रेडियोलॉजी की सीट दिलाने का दावा किया और इसके लिए 28 लाख रुपए ले लिए। (Medical Admission Fraud)
यह खबर भी पढ़ें : Cyber Fraud Rajnandgaon : दो बड़े साइबर फ्राड, दो करोड़ से अधिक की ठगी, चार आरोपित गिरफ्तार
1.40 करोड़ का बताया था पैकेज : Medical Admission Fraud
जानकारी के मुताबिक, समाधान नर्सिंग होम की संचालक डॉ. गौरी दत्त का बेटा स्नेहाशीष दत्त रेडियोलॉजी में MD करना चाहता था। इसी सिलसिले में परिवार की मुलाकात कोलकाता में इनफिनिटी एकेडमी के संचालक निर्मल्या नाग से हुई।

यह खबर भी पढ़ें : Fraud Case : धोखाधड़ी में तीन नामजद कोर्ट में पेश
आरोपी ने कई मेडिकल कॉलेजों से संपर्क होने और दाखिला दिलाने का भरोसा दिया। 21 फरवरी 2020 को नेपाल में MD रेडियोलॉजी के सत्र 2020-21 में प्रवेश कन्फर्म होने का पत्र भी भेजा गया। तीन साल के कोर्स का पैकेज 1 करोड़ 40 लाख रुपए बताया गया था।
खबर आपके लिए : Bhilai Fraud : फर्जी एनओसी बनाकर दुकानें बेचीं, 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
इसके बाद डॉक्टर परिवार ने शुरुआती 5 लाख रुपए चेक से जमा किए। फिर 25 लाख रुपए डेवलपमेंट एजुकेशन फीस के नाम पर लिए गए। 14 अगस्त 2020 को नेपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन, काठमांडू से संबंधित प्रोविजनल एडमिशन लेटर भी भेजा गया।
खबर यह भी : Ambikapur Fraud Case : जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार
दाखिला नहीं हुआ तो पैसे लौटाने का दिया भरोसा : Medical Admission Fraud
हालांकि, बेटे का मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं हुआ। इसके बाद आरोपी ने दाखिला निरस्त होने की बात कहकर 2 लाख रुपए काटकर बाकी 26 लाख रुपए दिसंबर 2020 तक लौटाने का आश्वासन दिया।
समाचार आपके लिए : UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
लेकिन रकम लौटाने में लगातार देरी होती रही। आरोपी ने कई चेक दिए, जो बैंक में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गए।
यह खबर भी : Fake Matrimony : AI तस्वीरों से शादी का झांसा देकर ठगी, दुर्ग में फर्जी मैरिज ब्यूरो का खुलासा
5 साल में लौटाए सिर्फ 13.75 लाख रुपए
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने 16 अगस्त 2021 से 6 दिसंबर 2025 के बीच 39 किश्तों में कुल 13 लाख 75 हजार रुपए लौटाए। हालांकि, 8 अप्रैल 2024 के बाद भुगतान बंद कर दिया गया। बाकी रकम के लिए दिए गए चेक भी बाउंस हो गए।
एक खबर यह भी : बेटी के लिए दूल्हा ढूंढने निकली मां, खुद बन गई उसी की दुल्हन! शाहजहांपुर में अजब-गजब शादी
कोलकाता पुलिस करेगी आगे की जांच : Medical Admission Fraud
डॉक्टर दंपती की शिकायत पर बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। चूंकि लेनदेन और कथित घटना का स्थान कोलकाता बताया गया है, इसलिए पुलिस ने केस डायरी संबंधित कालीघाट थाना, कोलकाता भेज दी है। अब मामले में आगे की जांच और कार्रवाई कोलकाता पुलिस करेगी।


