CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud Rajnandgaon : दो बड़े साइबर फ्राड, दो करोड़ से अधिक की ठगी, चार आरोपित गिरफ्तार

Cyber Fraud Rajnandgaon : दो बड़े साइबर फ्राड, दो करोड़ से अधिक की ठगी, चार आरोपित गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
29/11/2025
Share
Cyber Fraud Rajnandgaon
Cyber Fraud Rajnandgaon

सीजी भास्कर, 29 नवंबर। राजनांदगांव में दो अलग-अलग बड़े साइबर फ्राड (Cyber Fraud Rajnandgaon) का पुलिस ने खुलासा किया है। इनमें डिजिटल अरेस्ट और फर्जी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर पीड़ितों से कुल दो करोड़ एक लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी की गई थी। तकनीकी जांच और त्वरित एक्शन लेते हुए पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम तथा मध्यप्रदेश के सिहोर और इंदौर से कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Contents
  • 79 वर्षीय महिला से ₹79.69 लाख की ठगी
  • Cyber Fraud Rajnandgaon गिरफ्तार आरोपी
  • Cyber Fraud Rajnandgaon गिरफ्तार आरोपी

उनके कब्जे से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी देशभर में सक्रिय साइबर नेटवर्क से जुड़े थे और अलग-अलग खातों के माध्यम से ठगी की रकम को आगे भेजते थे।

79 वर्षीय महिला से ₹79.69 लाख की ठगी

पहले मामले में साइबर ठगों ने एक 79 वर्षीय महिला को कॉल कर खुद को एयरटेल कर्मचारी बताया, फिर CBI अधिकारी और अंत में वीडियो कॉल पर “जज” बनकर धमकाया। आरोपियों ने पीड़िता को झूठा विश्वास दिलाया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी हैं और निर्दोष साबित होने के लिए उन्हें अपनी रकम “जज के बताए खाते” में ट्रांसफर करनी होगी। घबराई महिला ने कुल ₹79,69,047 ठगों के खातों में भेज दिए—यह पूरा मॉडस ऑपेरेंडी डिजिटल अरेस्ट स्कैम (Digital Arrest Scam) का क्लासिक रूप था।

पीड़िता ने थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 700/2025 दर्ज कराया। साइबर सेल ने मनी ट्रेल का पीछा करते हुए गुरुग्राम में दबिश दी और आरोपी राधेश्याम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। राधेश्याम का काम था विभिन्न बैंक खातों और एटीएम के जरिए कैश निकालकर 2% कमीशन पर गिरोह तक पहुंचाना।

Cyber Fraud Rajnandgaon गिरफ्तार आरोपी

राधेश्याम पिता धनाराम, निवासी कुश्लावा, जिला जोधपुर (राजस्थान)

दूसरा मामला : फर्जी शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म से व्यापारी से ₹1.21 करोड़ की ठगी

दूसरे बड़े मामले में राजनांदगांव के व्यापारी आयुष अग्रवाल को ऑनलाइन फॉरेक्स/ट्रेडिंग के नाम पर ठगा गया। शुरू में ₹15,000 का नकली मुनाफा दिखाकर भरोसे में लिया गया और फिर अधिक लाभ का लालच देकर कुल ₹1,21,53,590 रुपये ट्रांसफर करवाए गए। पीड़ित द्वारा 1930 और थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 656/2025 दर्ज कराने के बाद साइबर सेल ने मनी ट्रेल का गहन विश्लेषण किया।

जांच में पता चला कि ठगी की रकम में से ₹9 लाख बंधन बैंक के उस खाते में गए, जिसे आरोपी धीरज सिंह ने “किसान बाजार” नाम से करंट अकाउंट खोलकर केवल ₹1,30,000 कमीशन में साइबर गिरोह को बेच दिया था। इसके अलावा आरोपी अरविंद ठाकुर और डिम्पल यादव बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे और बदले में 2% से 2.8% तक कमीशन लेते थे। इन्हें यह कमीशन क्रिप्टोकरेंसी USDT में प्राप्त होता था। यह पूरा मामला संगठित साइबर ट्रेडिंग फ्राड (Fake Trading Fraud) का हिस्सा था।

Cyber Fraud Rajnandgaon गिरफ्तार आरोपी

धीरज सिंह पिता गुलाब सिंह, अंजनी नगर, काजीखेड़ी थाना पार्वती (म.प्र.)

अरविंद ठाकुर पिता मनोज सिंह ठाकुर, मुकाती कॉलोनी, आष्टा जिला सिहोर (म.प्र.)

डिम्पल सिंह यादव पिता रणबीर सिंह, भिंडावास जिला झज्जर (हरियाणा) — B.Tech साइबर सुरक्षा छात्र

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपी केवल “फ्रंट-एंड हैंडलर” हैं और इनके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय बड़े साइबर नेटवर्क का संचालन होता है। पुलिस साइबर हाइकमान, बैंकिंग ट्रांजैक्शन, कॉल डेटा रिकॉर्ड और डिजिटल फॉरेंसिक जांच के आधार पर गहराई से नेटवर्क को ट्रेस कर रही है (Cyber Crime Chhattisgarh)। आने वाले समय में और गिरफ्तारियाँ संभव हैं।

Autobiography Launch : डॉ. परदेशीराम वर्मा की आत्मकथा सुरंग के उस पार विमोचित
Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत
Bhilai Voter List Update : निकाय चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, भिलाई में 69 हजार वोटर कम, 30 अक्टूबर तक मौका
Youth arrested for spreading terror : वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, देखिए विडियो
Hareli Festival : मुख्यमंत्री आवास में हरेली की धूम, साय ने की हल और गौ माता की पूजा; किसानों के लिए मांगी खुशहाली

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Hammer Attack Arrested
Bemetara Hammer Attack Arrested : बेमेतरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Bemetara Hammer Attack Arrested : आरोप है कि…

Gold Silver Price 2026
Gold Silver Price 2026 : सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, चांदी ₹1.53 लाख के पार; सोना भी ₹1.25 लाख के करीब

Gold Silver Price 2026 : विशेषज्ञों के मुताबिक,…

Dhruv Rathee Defamation Case
Dhruv Rathee Defamation Case : ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट में नहीं हुए पेश

Dhruv Rathee Defamation Case : बताया जा रहा…

Chhattisgarh UDISE Data Entry
Chhattisgarh UDISE Data Entry : छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में लगभग पूरी हुई यू-डाइस एंट्री, प्राइवेट स्कूलों के 5 हजार से ज्यादा बच्चों का डेटा बाकी

Chhattisgarh UDISE Data Entry : अगला शैक्षणिक सत्र…

Arun Sao Statement
Arun Sao Statement : अरुण साव का कांग्रेस पर निशाना, बोले- अंबेडकर को उनका हकदार सम्मान नहीं दिया

Arun Sao Statement : साव ने कहा कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?