सीजी भास्कर, 11 नवंबर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर है। 8 दिनों की CBI कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार, 12 नवंबर को उसे रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। CBI के अधिकारी आज उसे दिल्ली से रायपुर ला सकते हैं। (Mahadev Betting App Case)
अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या CBI सौरभ की दोबारा रिमांड मांगेगी? अगर CBI आगे की रिमांड नहीं मांगती है, तो ED अपने वारंट को एग्जीक्यूट कराने के लिए कोर्ट में दोबारा आवेदन पेश कर सकती है।

दरअसल, पिछली पेशी में ED ने सौरभ को वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उस समय CBI की रिमांड जारी होने के कारण कोर्ट ने ED के आवेदन को समय से पहले बताया था।
CBI ने अपनी 8 दिनों की पूछताछ में महादेव ऐप के नेटवर्क, पैनल ऑपरेटरों, हवाला के जरिए हुए लेनदेन और कथित प्रोटेक्शन मनी से जुड़े पहलुओं की जांच की है। (Mahadev Betting App Case)
बता दें कि सौरभ चंद्राकर को 1 नवंबर को ओमान से भारत लाया गया था। वह लंबे समय से विदेश में रह रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी था।
अब 12 नवंबर की पेशी पर सबकी नजरें टिकी हैं। देखना होगा कि सौरभ की पूछताछ की जिम्मेदारी आगे CBI के पास रहती है या ED भी उससे पूछताछ शुरू करती है।


