सीजी भास्कर, सक्ती, 11 नवंबर 2026। कोयले का बड़ा सरकारी टेंडर दिलाने का भरोसा देकर सक्ती के एक कारोबारी से 15 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। इस मामले में रायपुर के होटल कारोबारी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन (Sakti Coal Tender Fraud) के खिलाफ सक्ती सिटी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि टेंडर दिलाने के नाम पर रकम लेने के बाद गारंटी के तौर पर ऐसा चेक दिया गया, जिसका बैंक खाता कई साल पहले ही बंद हो चुका था।
यह भी पढ़ें : Raipur Drug News : पुलिस को चकमा देकर भागा एमडीएमए तस्कर, 3 घंटे बाद फिर दबोचा! पेड़ के नीचे छिपा रखा था 4.93 ग्राम ड्रग्स
अधिकारियों से पहचान का दिया भरोसा
पुलिस के अनुसार सक्ती के वार्ड क्रमांक 6, गुरुद्वारा वार्ड निवासी किशन शर्मा ट्रांसपोर्टिंग और कोयला व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत देकर बताया कि मार्च 2022 में रायपुर निवासी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन ने उनसे संपर्क किया था। उसने बड़े अधिकारियों से अपनी पहचान और पहुंच होने की बात कहते हुए कोयले का बड़ा सरकारी टेंडर दिलाने का भरोसा दिया था।
यह भी पढ़ें : Baba takes aim the PM : टीएस सिंहदेव का PM मोदी पर निशाना, बोले- प्रधानमंत्री इवेंट मैनेजमेंट एक्सपर्ट नहीं, देश के पीएम हैं
15 लाख रुपये लेकर दिए दो चेक
शिकायत के मुताबिक टेंडर मिलने की उम्मीद में किशन शर्मा ने चेक के माध्यम से कुल 15 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। रकम लेते समय दीपक टंडन ने गारंटी के तौर पर एचडीएफसी बैंक का 4 लाख रुपये का चेक क्रमांक 009268 और एक ब्लैंक चेक क्रमांक 000013 भी दिया था। बाद में जब कारोबारी ने बैंक से चेक और खाते के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि संबंधित बैंक खाता कई साल पहले ही बंद हो चुका था। इसके बाद किशन शर्मा ने खुद को ठगी का शिकार बताते हुए पुलिस से शिकायत की। उनका आरोप है कि सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर उनसे रकम ली गई।
यह भी पढ़ें : Mother Dairy ने 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए दूध के दाम, गुरुवार से नई कीमतें लागू
BNS की धाराओं में FIR दर्ज
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत और प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर सक्ती सिटी कोतवाली पुलिस ने दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 474 और 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस अब लेनदेन, बैंक चेक और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और ठगी से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



