CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher पत्नी को पति ने कह दिया “मोटी मरती क्यों नहीं..? बदसूरत हो, सरकारी नौकरी की वजह से साथ हूं” पति के ऐसे तानों से परेशान शिक्षिका फंदा बना झूल गई, छ: महीने बाद हुई गिरफ्तारी

Teacher पत्नी को पति ने कह दिया “मोटी मरती क्यों नहीं..? बदसूरत हो, सरकारी नौकरी की वजह से साथ हूं” पति के ऐसे तानों से परेशान शिक्षिका फंदा बना झूल गई, छ: महीने बाद हुई गिरफ्तारी

By Newsdesk Admin
19/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पति के तानों और प्रताड़ना से तंग एक पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पति उसे हर रोज कहता था कि तुम बदसूरत हो, मोटी हो, मरती क्यों नहीं? तुम्हारी सरकारी नौकरी की वजह से ही मैं साथ हूं। अब पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में आरोपी के खिलाफ पत्नी को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने 18 सितंबर को 35 साल के मयूर कांत दुबे को अरेस्ट कर कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला तरुण दुबे का विवाह 2013 में मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी मयूर कांत दुबे के साथ हुई थी। पति मयूर किसी फार्मेसी कंपनी में काम करता था। वहीं तरुण शिक्षाकर्मी वर्ग एक में थी। दोनों रायपुर के विनायक विहार भाटागांव में रहते थे। लोगों से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि मयूर‌ आदतन शराबी है। वह पत्नी तरुण के कैरेक्टर पर भी शक करता था। अक्सर शराब पीने को लेकर पत्नी टोकती थी, जिस वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होते रहता था। तरुण लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान चल रही थी। परेशान होकर पत्नी ने 27 मार्च 2024 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पति मयूर ने कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोला तो उसकी बॉडी लटक रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस को हॉस्पिटल से सूचना मिली थी कि तरुण दुबे को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुरानी बस्ती थाना पुलिस इस मामले में जांच में जुटी। करीब 6 महीने तक बारीकी से जांच की गई जिसमें कई गवाहों के बयान भी दर्ज किए। जांच में यह भी पता चला कि तरुण दुबे ने आत्महत्या से पहले अपनी मां को फोन लगाया था। उसने अपने पति मयूर को लेकर शिकायत की, जिसमें कहा कि वह गलत हरकत करके आया है और फिर फोन काट दिया गया था।

Shram Vibhag : दस या उससे अधिक श्रमिकों वाली दुकानों को श्रम विभाग में कराना होगा ये काम
रील का जुनून बना जानलेवा: ससुर ने बहू का फोड़ा सिर, परंपरा के नाम पर बरपा कहर!
दुर्ग यूनिवर्सिटी में बंद हुआ सुविधा केंद्र:दूसरी दुकानों से ज्यादा रेट पर काम, शिकायत के बाद विश्वविद्यालय ने कराया बंद
Chhattisgarh Railway News : छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, 12 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटीं, देखें पूरी लिस्ट
शिक्षक संतोष राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Rash Driving Incident : शराब घोटाले के आरोपी के बेटे की पिटाई

Raipur Rash Driving Incident

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government : अवैध रेत उत्खनन पर भाजपा पर मिलीभगत का आरोप

Tamradhwaj Sahu Targets BJP Government

Durg Panchayat Violence : पंचायत भवन में उपसरपंच पर हमला, डंडों से पिटाई की वारदात CCTV में कैद

Durg Panchayat Violence

Chicken Price Dispute Turns Violent : दुकानदार और उसके बेटे ने युवक को पीटा

Chicken Price Dispute Turns Violent

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी का दारू से पैर धोकर स्वागत करे कांग्रेस’

Kedar Kashyap Targets Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?