सीजी भास्कर, बालोद, 12 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में धान खरीदी (Balod Dhan Kharidi) और परिदान में लापरवाही बरतने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान निर्धारित मात्रा की तुलना में 2 प्रतिशत से अधिक धान की कमी मिलने पर 8 आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर सहकारिता विभाग ने यह कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Violence : गौरा-गौरी विसर्जन में बच्ची को बाइक से लगी टक्कर, फिर दो गांवों में छिड़ा संग्राम! 10 बाइक फूंक दीं
जांच में मिली 2% से ज्यादा कमी
जांच के दौरान संबंधित समितियों में धान की निर्धारित मात्रा और वास्तविक उपलब्धता के बीच 2 प्रतिशत से अधिक का अंतर पाया गया। इससे समितियों को आर्थिक नुकसान भी हुआ। प्रशासन ने इसे धान खरीदी और परिदान में लापरवाही तथा अनियमितता मानते हुए कार्रवाई की। जारी आदेश के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कर्मचारी सेवा नियम के तहत संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं समाप्त की गई हैं।
यह भी पढ़ें : Anirudh Ravichander-Kaviya Maran Wedding : रजनीकांत की बहू बनीं काव्या मारन, कितनी बड़ी है ससुराल
इन 8 समितियों पर कार्रवाई
कार्रवाई की जद में आने वाली समितियों में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित हितेकसा, डौंडी, कोटागांव, चिखलाकसा, आमाडुला, कुआंगोंदी, मंगलतराई और गुदुम शामिल हैं। इन सभी समितियों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को बर्खास्त कर दिया गया है।
लापरवाही पर आगे भी होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए खरीदी से लेकर परिदान तक सभी प्रक्रियाओं की निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनियमितता या आर्थिक नुकसान के मामले सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Bodies of soldiers found : किश्तवाड़ में लापता दो SPO जवानों के मिले शव, गोलियों से छलनी थे शरीर, हथियार भी गायब



