CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पेंड्रा में टैंकर-मोपेड की भिड़ंत: महिला समेत 3 की मौत, रॉन्ग साइड से आ रहे टैंकर ने कुचला..

पेंड्रा में टैंकर-मोपेड की भिड़ंत: महिला समेत 3 की मौत, रॉन्ग साइड से आ रहे टैंकर ने कुचला..

By Newsdesk Admin
28/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में पटियाला हाउस के पास बिलासपुर रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही टैंकर ने मोपेड को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पेंड्रा के एसपी बंगले के सामने भी एक सड़क हादसा हुआ था। जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। इसमें पेंड्रा के युवा व्यवसायी अंकित अग्रवाल की मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी हिमानी अग्रवाल का अस्पताल में इलाज जारी है।

दरअसल, ये हादसा पेंड्रा बिलासपुर रोड पर पटियाला हाउस के पास मेन रोड की है। जहां एक मोपेड पर सवार दो महिला और दो पुरुष पेंड्रा की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार पेट्रोल लोडेड टैंकर से मोपेड की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर बिखरी युवकों की लाश

तेज रफ्तार टैंकर ने मोपेड को इतनी जोर से टक्कर मारी कि हादसे के बाद मोपेड पर सवार दोनों महिला और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने पेंड्रा थाना को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक कोलबीरा और सोनबचरवार गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस हिरासत में टैंकर चालक

पेंड्रा थाना के टीआई जी पी बंजारे ने बताया कि बसंतपुर रोड पर टैंकर और मोपेड की टक्कर की सूचना मिली है। मोपेड पर चार लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

चार दिन पहले भी हुआ था हादसा

इससे चार दिन पहले भी पेंड्रा में एक सड़क हादसा हुआ था। तेज रफ्तार पिकअप ने युवा व्यवसायी अंकित अग्रवाल की बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अंकित की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी हिमानी अग्रवाल का इलाज जारी है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लोग जिले की खराब यातायात व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यातायात प्रभारी को हटाने की मांग भी की जा रही है।

Raipur Road Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, चालक गिरफ्तार
Assault on Naib Tehsildar : कर्मचारी फेडरेशन ने आंदोलन की दी चेतावनी
Man returned home after 100 days : सोशल मीडिया से हुई पहचान, राजस्थान से रायगढ़ पहुंचा
नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे
पड़ताल..…..🛑 DPS विवाद Exclusive : “कौन है वो महिला अधिकारी” 🛑 जिसका DPS प्रिंसिपल ने किया जिक्र…क्यों डगमगाया Parents का भरोसा…❓

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Supreme Court Airfare Hike
Supreme Court Airfare Hike : हवाई किराए में 700% तक बढ़ोतरी का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court Airfare Hike : 16 नवंबर को…

Green Crackers Permission 2026
Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति

Green Crackers Permission 2026 : दिल्ली-NCR में ग्रीन…

Hyderabad Marathon Death :
Hyderabad Marathon Death : हैदराबाद में मैराथन पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, नाश्ते के लिए जाते समय आया हार्ट अटैक

Hyderabad Marathon Death : कोम्मिनेनी गोपी आईटी कंपनी…

Imran Khan Unconditional Apology
Imran Khan Unconditional Apology : बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, इमरान खान को प्रोटेस्ट में शामिल होने पर मांगनी पड़ सकती है माफी?

Imran Khan Unconditional Apology : अब 2 नवंबर…

Amit Shah Mock Parliament Remark
Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, बोले- नकली संसद में PM बन जाते, सोनिया जी का सपना पूरा हो जाता

Amit Shah Mock Parliament Remark : अमित शाह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?