सीजी भास्कर, दुर्ग, 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिव मंदिर के पास गांजा (Durg Ganja Smuggling) बेचने का मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महमरा में पुलिस ने दबिश देकर एक निगरानी बदमाश को गांजा बेचते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम गांजा और बिक्री के 25,700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गांजा और नकदी सहित कुल 1 लाख 49 हजार 700 रुपये की मशरूका जब्त की है।
यह भी पढ़ें : Dhamdha Learning License Camp : अब धमधा में ही बन रहे लर्निंग लाइसेंस, पहले दिन 135 ग्रामीणों को मिली सुविधा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 13 नवंबर को चौकी अंजोरा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुलगांव क्षेत्र का निगरानी बदमाश लखन गौड़ (55), निवासी डिब्रापारा, गंजपारा दुर्ग, ग्राम महमरा में गांजा बेच रहा है। बताया गया कि आरोपी अनिकेत के पास स्थित शिव मंदिर के बगल में अवैध रूप से गांजे की बिक्री कर रहा था। सूचना मिलते ही चौकी अंजोरा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें : कटघोरा में खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 2 यात्रियों की मौत और 6 घायल
ढाई किलो गांजा और नकदी जब्त
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम गांजा मिला। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 25,700 रुपये नकद भी बरामद किए गए। पुलिस ने गांजा और नकदी सहित कुल 1,49,700 रुपये की मशरूका जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लखन गौड़ निगरानी बदमाश है। उसके खिलाफ अवैध गांजा बिक्री के मामले में कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा भाव; 3100 केंद्रों पर होगी खरीद
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27(क) के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। ग्राम महमरा में शिव मंदिर के पास गांजा बिक्री की सूचना पर हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया है।
यह भी पढ़ें : कांकेर में पूर्व भाजपा नेता ने 100 समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा, सभा में नेता की जेब से 30 हजार चोरी



