सीजी भास्कर, रायगढ़, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की आवाजाही से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अलग-अलग गांवों में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बीती रात धर्मजयगढ़, छाल और लैलूंगा वन परिक्षेत्र के कई गांवों में हाथियों ने खेतों में पहुंचकर फसल रौंद दी। जिले में हाथियों की मौजूदगी (Raigarh Elephant Attack) से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : Raipur MG Road Chaupati : रात 1 बजे के बाद नहीं लगेगी चौपाटी! ठेले-टेबल से पार्किंग तक नए नियम लागू
लैलूंगा में 9 किसानों की फसल बर्बाद
बीती रात सबसे ज्यादा नुकसान लैलूंगा वन परिक्षेत्र में हुआ। यहां 33 हाथियों के झुंड ने 9 किसानों के खेतों में पहुंचकर धान की फसल रौंद दी। वहीं धर्मजयगढ़ और छाल वन परिक्षेत्र के गांवों में भी हाथियों ने किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। कुल 16 किसान इस नुकसान से प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें : IND vs NZ 1st Test : 15mm घास वाली पिच पर होगा भारत का इम्तिहान, वेलिंगटन में तेज गेंदबाज मचा सकते हैं कहर
जिले में 105 हाथियों की मौजूदगी
वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायगढ़ जिले में इस समय कुल 105 हाथी मौजूद हैं। इनमें 36 नर, 53 मादा और 16 शावक शामिल हैं। हाथियों के अलग-अलग झुंडों की लगातार आवाजाही से जंगल से लगे गांवों में खतरा बना हुआ है। खेतों में तैयार धान की फसल होने के कारण किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस; 8 की मौत, 26 घायल
नुकसान का आकलन कर रहा वन विभाग
फसल नुकसान की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम प्रभावित खेतों का आकलन कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, नुकसान का आकलन और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र
ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत
धर्मजयगढ़, छाल और लैलूंगा वन परिक्षेत्र में हाथियों की आवाजाही के बीच ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। खासकर रात के समय खेतों और जंगल की ओर जाने से बचना जरूरी है। वन विभाग हाथियों की मौजूदगी और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। जिले में 105 हाथियों की मौजूदगी और फसलों को हो रहे नुकसान (Raigarh Elephant Attack) ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।



