CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Education Meeting : सभी जिलों में बनेंगे मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, एक डीईओ को शो कॉज नोटिस

Chhattisgarh Education Meeting : सभी जिलों में बनेंगे मॉडल स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, एक डीईओ को शो कॉज नोटिस

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share
Chhattisgarh Education Meeting
Chhattisgarh Education Meeting

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग (Chhattisgarh Education Meeting) की समीक्षा बैठक आज मंत्रालय, महानदी भवन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी वर्षों की ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले, स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी एवं प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा संजीव झा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल वितरण सुनिश्चित करें

बैठक में मंत्री यादव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य के सभी जिलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने मॉडल स्कूल (Chhattisgarh Education Meeting) स्थापित किए जाएंगे। मॉडल स्कूल स्थापित करने योग्य स्कूलों की जानकारी 10 दिन में संचालनालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि डीएवी, इग्नाइट और पीएम श्री विद्यालयों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।

मंत्री यादव ने भवन विहीन स्कूलों और भवन की आवश्यकता वाले विद्यालयों की जानकारी ली और अधिकारियों से कहा कि जहां भी जरूरत है वहां प्राथमिकता से कार्य हो। डिस्मेन्टल योग्य भवनों का शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने लघु मरम्मत और शौचालय मरम्मत कार्यों को भी समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य शिक्षा गुणवत्ता (Chhattisgarh Education Meeting) के अनुरूप हों।

मंत्री यादव ने कहा कि नए शिक्षा सत्र शुरू होते ही निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल का वितरण विद्यार्थियों तक पहुँच जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासनिक उदासीनता को गंभीरता से लेते हुए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी आर पी मिरे को शो कॉज नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक (Chhattisgarh Education Meeting) में यह भी तय किया गया कि 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए प्रारंभ से ही विशेष प्रयास किए जाएं।

मंत्री यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन के लिए भटकना न पड़े। सभी कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और पासबुक नवंबर तक अपडेट की जाए। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर लाभ दिया जाए। उन्होंने छात्रवृत्ति योजनाओं, पीएम ई-विद्या चैनल और दीक्षा पोर्टल (Chhattisgarh Education Meeting) के प्रचार-प्रसार को भी गति देने पर बल दिया। साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया, जिससे राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता और मजबूत हो सके।

CM Vishnu Dev Sai : बस्तर में बदल रहा है माहौल, छंट रहा है नक्सलवाद का अंधियारा : विष्णु देव साय
चिल्फी घाटी में फिर चरमराई यातायात व्यवस्था: सड़क पर गिरी भारी मशीन, लगा लंबा जाम
Husband devastated by wife’s death : आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती
CG News : सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत 🛑 तेज रफ्तार में कर रहे थे बस को ओवरटेक 🛑 मोड़ पर हुई टक्कर
Chhattisgarh Judicial Transfer Promotion : 19 जजों को प्रमोशन, 27 का तबादला, आनंद कुमार सिंह बने रायपुर के सीजेएम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?