सीजी भास्कर, 19 नवम्बर । बेमेतरा जिले के नगर पंचायत मारो में विकास कार्यों को गति देने के लिए 2 करोड़ 31 लाख 79 हजार रुपये के पांच कार्यों की सौगात दी गई। बुधवार को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चार विकास कार्यों का भूमिपूजन और एक कार्य का लोकार्पण किया। (Maro Development Projects)
यह भी पढ़ें : सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 122 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश
डिप्टी सीएम अरुण साव ने चार कार्यों का किया भूमिपूजन : Maro Development Projects
इन विकास कार्यों में वार्ड क्रमांक 3 में 75 लाख 20 हजार रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मंगल भवन और 29 लाख 67 हजार रुपये की लागत से मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी यानी एमआरएफ सेंटर का निर्माण शामिल है। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 12 में 48 लाख 71 हजार रुपये की लागत से देवराहा तालाब स्थित मुक्तिधाम का उन्नयन किया जाएगा।
वहीं, 67 लाख 21 हजार रुपये की लागत से नगर के अलग-अलग वार्डों में सीसी रोड और आरसीसी नाली निर्माण के 12 कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में 11 लाख रुपये की लागत से बने रंगमंच और भवन का लोकार्पण भी किया गया।
यह भी पढ़ें : OP Choudhary : रायगढ़ में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, मंत्री ओपी चौधरी ने किया कबीर कुटीर का लोकार्पण

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट बाजार बनाने की घोषणा
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मारो के विकास के लिए दो बड़ी घोषणाएं (Maro Development Projects) कीं। उन्होंने एक करोड़ रुपये की लागत से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और एक करोड़ रुपये की लागत से हाट बाजार बनाने की घोषणा की। इन सुविधाओं से स्थानीय व्यापारियों, छोटे व्यवसायियों और किसानों को अपना सामान बेचने के लिए व्यवस्थित जगह मिल सकेगी।
यह भी पढ़ें : Dhamtari Development : मेयर व अफसर सड़कों पर उतरे, विकास कार्यों में देरी पर सख्त चेतावनी
पेयजल व्यवस्था सुधारने के कार्य जल्द कराने की बात
इसके साथ ही नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य जल्द कराने की बात भी कही गई। इन कार्यों से मारो में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को पेयजल से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
खाद्य मंत्री और विधायक ईश्वर साहू कार्यक्रम में रहे मौजूद : Maro Development Projects
कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की। साजा विधायक ईश्वर साहू, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Mungeli Collector : अमृत विकास तोपनो ने संभाली जिले की कमान, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस
ख़बरें और भी हैं : भारी बारिश पर मुंगेली प्रशासन हाई अलर्ट, कलेक्टर कुंदन कुमार खुद उतरे मैदान में; राहत-बचाव और विकास कार्यों का लिया जायजा


