सीजी भास्कर, 20 नवंबर| छत्तीसगढ़ के बस्तर में बेमौसम बारिश और चक्रवाती तूफान के असर को देखते (Bastar Farmers) हुए कृषि विभाग ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने कहा है कि बारिश, चक्रवात या अतिवृष्टि से फसल को नुकसान होने पर किसान 72 घंटे के भीतर टोल फ्री नंबर 14447 पर सूचना दें। समय पर जानकारी देने से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

कटाई के बाद रखी फसल भी बीमा में शामिल Bastar Farmers
खास बात यह है कि खेत में कटाई के बाद रखी गई फसल यानी करपा को भी बीमा योजना में शामिल किया गया है। बेमौसम बारिश या चक्रवात से करपा को नुकसान होने पर किसान कटाई के बाद अधिकतम 14 दिनों के भीतर सूचना दे सकते हैं। खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने की स्थिति में भी बीमा क्लेम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Durg Crime News : दुर्ग में पड़ोसी महिला ने ही घर से उड़ाए गहने और नकदी, पति समेत 3 गिरफ्तार
सूचना देते समय दें ये विवरण
किसानों को शिकायत दर्ज कराते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर, गांव, खसरा नंबर, बीमित फसल, पॉलिसी नंबर, नुकसान का कारण और नुकसान की तारीख बतानी होगी।
48 घंटे में सर्वेयर, 15 दिन में क्लेम की प्रक्रिया
विभाग के मुताबिक, सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर सर्वेयर नियुक्त (Bastar Farmers) किया जाएगा। इसके बाद 10 दिनों में फसल नुकसान का सर्वे होगा और 15 दिनों के भीतर दावा राशि किसान के बैंक खाते में भेजने की प्रक्रिया तय की गई है।
यह भी पढ़ें : India vs New Zealand Test : राहुल के शतक और पंत की तूफानी पारी से भारत मजबूत, न्यूजीलैंड पर 118 रन की बढ़त
किसान टोल फ्री नंबर 14447 के अलावा क्रॉप इंश्योरेंस ऐप और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट से भी नुकसान की सूचना (Bastar Farmers) दे सकते हैं। इसके अलावा कृषि विस्तार अधिकारी या उप संचालक कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं : Donald Trump AI Policy : विदेश में AI डेटा सेंटर बनाए तो लगेगा भारी टैक्स? ट्रंप ने अमेरिकी कंपनियों को दी चेतावनी


