सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे की कथित टिप्पणी को लेकर राजनीतिक विवाद (Bemetara BJP Protest) बढ़ गया है। शुक्रवार को भाजपा जिला इकाई ने देवरबीजा में कांग्रेस की सभा के दौरान दिए गए बयान के विरोध में सिग्नल चौक पर प्रदर्शन किया और बंजारे का पुतला जलाया।

एफआईआर के लिए पुलिस को दिया आवेदन Bemetara BJP Protest
प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता एसपी कार्यालय पहुंचे और गुरुदयाल बंजारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा। भाजपा नेताओं ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
सार्वजनिक माफी की मांग
भाजपा जिला प्रभारी हर्षिता पांडेय ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक मंच से ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना (Bemetara BJP Protest) चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। भाजपा ने बंजारे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
भाजपा जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल के मुताबिक, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बैठक के बाद विरोध प्रदर्शन (Bemetara BJP Protest) का फैसला लिया गया। फिलहाल पार्टी ने एफआईआर और सार्वजनिक माफी की मांग को लेकर अपना विरोध जारी रखने की बात कही है।
खबरें और भी हैं…Cyclone Arnab Crop Loss : चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा निर्देश, किसानों को जल्द मिलेगी सहायता राशि


