CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘जब मेरी बेटी सुरक्षित नहीं…’, महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी

‘जब मेरी बेटी सुरक्षित नहीं…’, महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी से छेड़खानी

By Newsdesk Admin
02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचलों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. रक्षा खडसे ने बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. डीवाईएसपी कुषणात पींगड़े ने बताया कि 28 फरवरी 2025 को कोथरी गांव की यात्रा के दौरान आरोपी अनिकेत भुई, पीयूष मोरे, सोहम कोडी, अनुज पाटिल, किरण माली और सचिन पालवे ने तीन या चार लड़कियों पर अनुचित टिप्पणी की थी. हमने छेड़छाड़, पोक्सो और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

Contents
  • छेड़छाड़ करने वाला एक मनचला गिरफ्तार
  • ‘जब एक केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं, तो…’

छेड़छाड़ करने वाला एक मनचला गिरफ्तार

डीवाईएसपी कुषणात पींगड़े ने बताया, ‘इनमें से एक आरोपी अनिकेत के ऊपर पहले भी दो-चार मामले दर्ज हुए थे. केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा गार्ड के साथ मेले में हाथापाई हुई थी. उसकी भी शिकायत ली गई है और इस मामले में मामला दर्ज किया गया है.’ फिलहाल केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

‘जब एक केंद्रीय मंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं, तो…’

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने रविवार को मीडिया को बताया, ‘शुक्रवार रात को मेरी बेटी मुक्ताईनगर में मेला देखने गई थी. इस दौरान कुछ लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. इस मामले को लेकर आज मैं पुलिस स्टेशन आई हूं और दोषियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.’

उन्होंने कहा, ‘मैं एक केंद्रीय मंत्री और सांसद के तौर पर नहीं, बल्कि एक मां के तौर पर न्याय मांगने थाने आई हूं. अगर मेरी अपनी बेटी सुरक्षित नहीं है तो दूसरों की क्या स्थिति होगी? राज्य सरकार से कानून के क्रियान्वयन को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग करूंगी. अगर एक प्रतिनिधि की बेटी को छेड़ा जा रहा है तो दूसरों का क्या होगा? ऐसी घटनाओं को लेकर मैं मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करूंगी.’

रक्षा खडसे की बेटी अन्य तीन-चार लड़कियों के साथ घूमने के लिए मुक्ताईनगर के कोटडी गांव में गई थी. इस दौरान कुछ बदमाशों ने उनके साथ छेड़छाड़ की. घटना की शिकायत पुलिस को की गई, जिसके बाद मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 

Unnao Rape Case Supreme Court: कुलदीप सेंगर की जमानत पर SC ने लगाई रोक, दोषी से दो हफ्ते में जवाब तलब
Chandi Mata Temple Mahasamund: मंदिर परिसर में उपद्रव, नशे में धुत युवकों ने पुजारी और सेवादारों से की मारपीट, CCTV में कैद
🛑 भिलाई नाबालिग बालिका दुष्कर्म से हुई pregnent, सुपेला पुलिस की सक्रियता से खुला आरोपी Raj का “राज”
SDM बनने का झांसा देकर लिया दहेज, फिर की दूसरी शादी – 29 साल से पत्नी पर अत्याचार का आरोप
CG News : कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में कई बड़े अफसर व महिलाओं के नाम, पुलिस कर रही जांच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Accident
Pendra Accident : ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कोयला लोड ट्रेलर, पेड़ से टकराकर पलटा; चालक घायल

पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कारीआम के पास बुधवार…

Kanker Naxal
Kanker Naxal : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली डंप मिला, 2 रायफल और 11 कारतूस बरामद

कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा…

Crop Survey
Crop Survey : फसल गिरदावरी की ड्यूटी से नाराज कृषि अधिकारी, बोले- मूल काम और किसान योजनाएं होंगी प्रभावित

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कृषि अधिकारियों ने फसल गिरदावरी…

Surajpur Murder
Surajpur Murder : दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, बचने के लिए किशोरी ने चौकीदार पर किया हमला, मौत के मामले में हिरासत

सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान में 65 वर्षीय चौकीदार…

Waste Management
Waste Management : रायपुर में अब चार तरह से अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ा तो जुर्माना; घरों से संस्थानों तक बदलेगा सिस्टम

रायपुर में अब गीला और सूखा ही नहीं,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?