सीजी भास्कर, 30 सितंबर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कृषि अधिकारियों ने फसल गिरदावरी और भौतिक सत्यापन की अतिरिक्त जिम्मेदारी का विरोध (Crop Survey) किया है। अधिकारियों का कहना है कि DCS/PV App से गिरदावरी कराने पर उनके विभागीय और मैदानी काम प्रभावित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें…Ayushman Card : आयुष्मान कार्ड में गड़बड़ी की शिकायत, छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में एक साथ जांच
राजस्व विभाग का काम कृषि अधिकारियों को देने पर सवाल Crop Survey
कृषि अधिकारियों के मुताबिक फसल गिरदावरी मुख्य रूप से राजस्व विभाग के मैदानी अमले से जुड़ा काम है। पटवारियों को खसरा, नक्शा और खेतों की भौगोलिक जानकारी का अनुभव होता है, जबकि कृषि अधिकारियों के पास इस तरह के राजस्व रिकॉर्ड का नियमित अनुभव नहीं है।
योजनाओं के काम पर असर की चिंता
यह भी पढ़ें…Diesel Fraud : सस्ता डीजल दिलाने का झांसा, 1353 लीटर भरवाकर ₹1.08 लाख ठगे; पैसे मिलते ही फोन बंद
अधिकारियों का कहना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी के कारण किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने, कृषि योजनाओं को जमीन पर लागू करने और अन्य मैदानी कार्यों पर असर (Crop Survey) पड़ सकता है।
छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ ने शासन-प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कृषि अधिकारियों को DCS/PV App से होने वाली गिरदावरी से अलग रखने और मूल विभागीय जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की मांग की है।
खबरें और भी हैं…Surajpur Murder : दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, बचने के लिए किशोरी ने चौकीदार पर किया हमला, मौत के मामले में हिरासत


