सीजी भास्कर, महासमुंद, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत महासमुंद जिले के भलेसर और कनेकेरा में बूथ स्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें पूर्व संसदीय सचिव और महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेसजनों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है। हर वोट की सुरक्षा (Vinod Chandrakar Vote Bachao Campaign) जरूरी है, क्योंकि मताधिकार खतरे में पड़ने से लोकतंत्र कमजोर होगा।
यह भी पढ़ें : Durg Development Projects : सीएम साय ने दुर्ग को दी 402 करोड़ के 362 विकास कार्यों की सौगात, कांग्रेस पर भी बोला हमला
मतदाता सूची जांचने की अपील
पूर्व विधायक चंद्राकर ने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए और मतदाता सूची में अपना नाम जांचना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत किए बिना लोकतंत्र की रक्षा संभव नहीं है। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी योग्य मतदाता का नाम सूची से न कटे और कोई फर्जी मतदाता सूची में शामिल न हो।
यह भी पढ़ें : Raipur Family Death Case : चार महीने बाद खुला 5 मौतों का राज, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के बाद कारोबारी ने की थी आत्महत्या
गांव-गांव जागरूकता का आह्वान
चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने और मतदाता सूची की जांच में सहयोग करने की अपील की। जनचौपाल में मतदाता सूची की पारदर्शिता, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों और ग्रामीणों की भागीदारी रही। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर अभियान
पूर्व विधायक ने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशन में और जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाने के संकल्प को आम लोगों तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
यह भी पढ़ें : Balod POCSO Case : 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, 55 वर्षीय म्यूजिक टीचर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
ये कांग्रेसजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानिक साहू, दिलीप चंद्राकर, कुलेश्वर ठाकुर, रामा यादव, सौरभ चंद्राकर, बलराम पटेल, कुणाल चंद्राकर, विराज चंद्राकर, अमन चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, रेवा साहू, लेडगा राम साहू, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, दारा साहू, मायाराम टंडन, दिगेश सत्यम, दिलीप जैन, नवदीप चंद्राकर, थनवार यादव, परमेश्वर साहू और जीवन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : Bhilai Heroin Smuggling Network : स्कूल-कॉलेज के युवाओं तक पहुंच रहा था चिट्टा, 2 नाबालिग समेत 13 आरोपी गिरफ्तार



