सीजी भास्कर, महासमुंद, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक किसान ने परंपरागत धान की खेती छोड़कर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाई और अपनी आमदनी बढ़ाने में सफलता हासिल की। बसना विकासखंड के ग्राम बरडीह के कृषक उत्कल ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (Mahasamund Grafted Brinjal Farming) के तहत 0.40 हेक्टेयर जमीन पर बैंगन की खेती शुरू की। उन्नत तकनीक और ड्रिप सिंचाई की मदद से उन्हें प्रति एकड़ करीब 146 क्विंटल उत्पादन मिला। सभी खर्च निकालने के बाद उन्हें लगभग 2 लाख 43 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
धान से बैंगन की खेती तक
कृषक उत्कल ने बताया कि वर्ष 2025-26 में उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड बैंगन की खेती अपनाई। इससे पहले वे परंपरागत तरीके से धान की खेती करते थे। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और योजना का लाभ लेकर उन्होंने 0.40 हेक्टेयर भूमि में नई फसल लगाई।
यह भी पढ़ें : Durg Development Projects : सीएम साय ने दुर्ग को दी 402 करोड़ के 362 विकास कार्यों की सौगात, कांग्रेस पर भी बोला हमला
ड्रिप सिंचाई से बेहतर उत्पादन
खेती में आधुनिक तकनीक अपनाते हुए उत्कल ने ड्रिप सिंचाई पद्धति का इस्तेमाल किया। इससे फसल को जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराने में मदद मिली। वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और उन्नत तकनीक अपनाने का उन्हें बेहतर परिणाम मिला। प्रति एकड़ करीब 146 क्विंटल बैंगन का उत्पादन हुआ।
खर्च निकालकर 2.43 लाख का लाभ
ग्राफ्टेड बैंगन की फसल को बाजार में अच्छी कीमत मिलने से किसान को आर्थिक फायदा हुआ। सभी खर्चों को निकालने के बाद उन्हें करीब 2 लाख 43 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। Mahasamund Grafted Brinjal Farming का यह उदाहरण बताता है कि परंपरागत खेती के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहे
कृषक उत्कल नई कृषि तकनीकों की जानकारी लेने के लिए उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं। वे विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर खेती को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही रिश्तेदारों और गांव की अन्य महिलाओं को भी उद्यानिकी फसल अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। आसपास के किसान उनके खेत पहुंचकर ग्राफ्टेड बैंगन की खेती और उन्नत तकनीकों की जानकारी लेते हैं। उत्कल से सुझाव लेकर वे भी अपनी खेती से आय बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Kartik Purnima Celebration : रायगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर केलो नदी में दीपदान, पिकनिक स्पॉट्स पर उमड़ी लोगों की भीड़



