सीजी भास्कर, धमतरी, 25 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। अब जिले के प्रत्येक विकासखंड में मछली दाना केंद्र (Dhamtari Fish Feed Centers) स्थापित किए जाएंगे। इससे मत्स्य पालकों को मछलियों के लिए गुणवत्तापूर्ण आहार स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा और उन्हें इसके लिए दूर जाना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को ग्राम सियादेवी में मत्स्य पालन इकाई का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए।

हर ब्लॉक में दाना केंद्र
कलेक्टर ने कहा कि मत्स्य पालकों को मछली दाना और पालन से जुड़ी दूसरी जरूरी सामग्री स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे उनका समय और परिवहन खर्च बचेगा। साथ ही मछली पालन का व्यवसाय अधिक सुविधाजनक और लाभकारी बन सकेगा।
2020 से मछली पालन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मत्स्य पालक खेमिन बाई से बातचीत कर उनके व्यवसाय की शुरुआत, पालन की तकनीक, मछली और झींगा उत्पादन तथा आहार की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। खेमिन बाई ने बताया कि वे वर्ष 2020 से मछली पालन के व्यवसाय से जुड़ी हैं। इसके साथ ही झींगा पालन भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मछलियों के लिए जरूरी आहार उन्हें धमतरी से खरीदकर लाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने स्थानीय स्तर पर ही दाना उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें : Durg Development Projects : सीएम साय ने दुर्ग को दी 402 करोड़ के 362 विकास कार्यों की सौगात, कांग्रेस पर भी बोला हमला
आठ डबरियां और दो तालाब
अधिकारियों ने बताया कि सियादेवी स्थित परिसर में आठ डबरियों और दो तालाबों का निर्माण किया गया है। वहीं कुकरेल क्षेत्र में भी करीब 50 डबरियां बनाई गई हैं। मत्स्य पालन गतिविधियों के संचालन के लिए एबीसी के माध्यम से मछलियों का आवश्यक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय योजनाओं के तहत मत्स्य पालकों को तकनीकी मार्गदर्शन और जरूरी सहयोग भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Raipur Family Death Case : चार महीने बाद खुला 5 मौतों का राज, पत्नी और 3 बच्चों की हत्या के बाद कारोबारी ने की थी आत्महत्या
किसानों को जोड़ने पर जोर
कलेक्टर ने उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मछली उत्पादन बढ़ाने और अधिक से अधिक किसानों व ग्रामीण परिवारों को मत्स्य पालन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेती के साथ मछली पालन आय का अतिरिक्त स्रोत बन सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा, एसडीएम मनोज मरकाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : Google AI Personalized TV Shows : अब TV पर आप खुद होंगे हीरो! Google AI फोटो और आवाज से बनाएगा पर्सनलाइज्ड शो



