सीजी भास्कर, 28 नवंबर। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान कथित लापरवाही (Fingeshwar CHC) का मामला सामने आया है। एक किसान ने आरोप लगाया है कि इंजेक्शन लगाने के दौरान सुई का अगला हिस्सा टूटकर उसके शरीर में रह गया। करीब एक महीने तक दर्द से परेशान रहने के बाद निजी अस्पताल में कराए गए एक्सरे में 17 एमएम का मेटल दिखाई दिया है।

इंजेक्शन लगने के बाद बढ़ता गया दर्द Fingeshwar CHC
जानकारी के मुताबिक, परसदा कला निवासी मनहर दास डाहरिया 26 अक्टूबर को अपनी पत्नी की आंखों की जांच कराने फिंगेश्वर सीएचसी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने खुद भी सर्दी और हाथ-पैर में दर्द की शिकायत की। डॉक्टर की सलाह पर स्टाफ नर्स ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। किसान का कहना है कि इसके बाद इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया।
यह भी पढ़ें : Illegal Fly Ash Dumping : कोरबा में 1277 टन राखड़ की अवैध डंपिंग, बिजली कंपनी पर 19.15 लाख का जुर्माना
एक्सरे में दिखाई दिया मेटल
करीब एक महीने तक दर्द से परेशान रहने के बाद किसान ने निजी अस्पताल में एक्सरे कराया। रिपोर्ट में कमर के नीचे वाले हिस्से में करीब 17 एमएम का मेटल दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें : Raipur Municipal Corporation QR Code Digital Number Plate : अब एक क्लिक में खुलेगी नगर निगम की दुकानों की पूरी कुंडली!
बीएमओ ने रिपोर्ट देखने की कही बात
इस मामले में बीएमओ स्नेहलता हूंमने का कहना है कि एक्सरे की पूरी रिपोर्ट देखने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शरीर में इंजेक्शन की सुई का हिस्सा फंसे होने की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
खबरें और भी हैं : New LPG Gas Connection Raipur : सिलेंडर का स्टॉक फुल, फिर भी नए घरेलू गैस कनेक्शन पर ब्रेक! 9 महीने से भटक रहे आवेदक


