सीजी भास्कर, 28 नवंबर। कोरबा में राखड़ परिवहन में अनियमितता सामने आने पर जिला प्रशासन (Illegal Fly Ash Dumping ) ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) पर 19 लाख 15 हजार 500 रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई है। जांच में करीब 1277 टन फ्लाई ऐश निर्धारित स्थान के बजाय दूसरी जगह डंप किए जाने की पुष्टि हुई है।

43 ट्रिप में ले जाई गई थी राखड़ Illegal Fly Ash Dumping
दरअसल, गोढ़ी-पंडरीपानी राखड़ डेम से ग्राम बोईदा के अनुमति प्राप्त स्थल तक राखड़ पहुंचाने की जानकारी दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व, परिवहन और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने जांच की। मौके पर अनुमति वाले स्थल पर राखड़ नहीं मिली।
यह भी पढ़ें : Vishal Mega Mart : पास्ता में कीड़ा मिलने के बाद विशाल मेगा मार्ट पर कार्रवाई, ग्रॉसरी सेक्शन 7 दिन के लिए सील
निर्धारित स्थल पर नहीं मिली एक भी ट्रिप
जांच में पता चला कि 43 ट्रिप में करीब 1277 टन राखड़ का परिवहन (Illegal Fly Ash Dumping) किया गया था, लेकिन निर्धारित स्थल पर एक भी ट्रिप राखड़ नहीं पहुंची। इसे पर्यावरण नियमों का उल्लंघन मानते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व पर जुर्माना लगाया गया है।
आगे भी जारी रहेगी निगरानी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग के मामलों में निगरानी और जांच जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं : Chhattisgarh Budget 2027-28 : बजट से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी तैयारी! योजनाओं से कट सकते हैं फर्जी और अपात्र हितग्राहियों के नाम


