सीजी भास्कर, 28 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादी डम्प से बड़ी मात्रा में सोना और नकदी बरामद की है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में इंद्रावती नदी के आसपास जंगल में जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए डम्प से 33 सोने के बिस्किट और 24 लाख 22 हजार 500 रुपए नकद मिले हैं। (Maoist Gold and Cash Recovery)

टीन के बक्सों और स्टील के डिब्बों में छिपाकर रखा था सोना : Maoist Gold and Cash Recovery
पुलिस के मुताबिक, बरामद सोने का कुल वजन 3.84 किलोग्राम यानी करीब 330 तोला है। इसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 29 लाख रुपए बताई गई है। सोना टीन के बक्सों और स्टील के डिब्बे में छिपाकर रखा गया था।
यह भी पढ़ें : CG नक्सल विरोधी अभियान 🟤 सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन में गड़ा मिला 38 लाख रूपया 🛑 विस्फोटक सामाग्री भी जब्त
संपत्ति और डम्प छिपाने के उद्देश्य की जांच जारी
सूचना मिलने के बाद डीआरजी, भैरमगढ़ पुलिस और बीडीएस की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया था। बरामद सोना और नकदी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। अब इसकी संपत्ति और इसे छिपाने के उद्देश्य की जांच (Maoist Gold and Cash Recovery) की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद बीजापुर जिले में अब तक माओवादी डम्प से कुल 12.34 किलोग्राम सोना और करीब 8.24 करोड़ रुपए नकद बरामद किए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें : Sukma Maoist Arms Recovery : सर्चिंग में जवानों की बड़ी सफलता, माओवादियों का विस्फोटक जखीरा बरामद
ख़बरें और भी हैं : Maoist IED Blast : नक्सलियों के लगाए आइईडी से एक मासूम घायल, सर्चिंग के दौरान पांच किलो की आइईडी बरामद


