CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stock Market Fall : आधे घंटे में ही खेल पलट गया… पहले तेज़ शुरुआत, फिर अचानक शेयर बाजार धड़ाम

Stock Market Fall : आधे घंटे में ही खेल पलट गया… पहले तेज़ शुरुआत, फिर अचानक शेयर बाजार धड़ाम

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share
Stock Market Fall
Stock Market Fall

Stock Market Update : भारतीय शेयर बाजार में लंबे समय से जारी गिरावट (Stock Market Fall) पर सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन एक ब्रेक लगा, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई।

बाजार खुलने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा बढ़ा।

हालांकि, आधे घंटे के कारोबार के बाद स्थिति पलट गई और सेंसेक्स 300 अंक से अधिक गिरने लगा। शुरुआती कारोबार में महिंद्रा एंड महिंद्रा और ज़ोमैटो जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली थी।

सेंसेक्स 400 अंक की तेजी के बाद गिरावट में आया Stock Market Fall

सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई, और जैसे ही बाजार खुला, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 73,198.10 के मुकाबले 73,427.65 के स्तर पर ओपन किया और कुछ ही मिनटों में 400 अंक से अधिक की बढ़त बनाते हुए 73,649 के स्तर तक पहुंच गया।

निफ्टी-50 में भी कुछ ऐसा ही देखा गया। एनएसई के इंडेक्स ने पिछले शुक्रवार के बंद 22,124.70 की तुलना में तेजी के साथ 22,194.55 पर कारोबार की शुरुआत की और सेंसेक्स की तरह ही कुछ ही समय में 130 अंक की बढ़त बनाते हुए 22,261 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।

हालांकि, खबर लिखे जाने तक सुबह 10 बजे सेंसेक्स 338 अंक गिरकर 73,859 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी भी 95 अंक की गिरावट के साथ 22,030 पर ट्रेड कर रहा था।

Reliance और अन्य शेयरों में गिरावट Stock Market Fall

बाजार में शुरुआती तेजी के बाद अचानक आई गिरावट के चलते IndusInd Bank के शेयर में 3.60%, Reliance के शेयर में 2.73%, Bajaj Finserv के शेयर में 2.50%, Axis Bank के शेयर में 2.50%, Tata Motors के शेयर में 1.65%, और Adani Ports के शेयर में 1.63% की गिरावट देखी गई। मिडकैप में शामिल Tata Tech के शेयर में 4.05%, Kalyan Jewellers के शेयर में 3.54%, IREDA के शेयर में 4.33%, UCO Bank के शेयर में 4.42%, Manyavar के शेयर में 4.30%, और Go Digit के शेयर में 4.71% की कमी आई।

शुरुआती कारोबार में उभरे ये 10 शेयर Stock Market Fall

लंबे समय बाद शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सकारात्मक रुख के बीच बीएसई लार्जकैप में M&M के शेयर में 3%, Zomato के शेयर में 2%, और Infosys के शेयर में 2% की बढ़त देखी गई। वहीं, मिडकैप में Tata Group की कंपनी Volats के शेयर में 2.81%, Gland के शेयर में 2.11%, और Godrej Properties के शेयर में 1.90% की वृद्धि हुई। इसके अलावा, स्मॉलकैप में Coffeeday के शेयर में 19.97%, AIIL के शेयर में 8.61%, Indoco के शेयर में 5.85%, और ITI Ltd के शेयर में 4.34% की तेजी आई।

Fuel Price Hike  : रायपुर और बिलासपुर में कई पंप हुए ड्राई, भारी भीड़ से बिगड़े हालात
Assam Jorhat Airbase Plane Crash : एयरफोर्स विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 की मौत
CG News 🟣 सुधांशु महाराज आज दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में 🔵 11 बजे से गुरू दीक्षा कार्यक्रम
पहलगाम आतंकी हमला: अखिल भारतीय संत समिति ने जताया गहरा शोक, केंद्र सरकार से की बड़ी कार्रवाई की मांग
Air India हादसे में मां बनी फरिश्ता: खुद की त्वचा देकर बचाई 8 महीने के बेटे की जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Seed Raid
Fertilizer Seed Raid : बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील, उर्वरक और बीज जब्त

सीजी भास्कर, 18 जून :  खरीफ सीजन में…

Khalnayak Returns : ‘चोली के पीछे’ रीमिक्स में नजर नहीं आएंगी तमन्ना भाटिया!

सीजी भास्कर, 18 जून : संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित…

RTO/DTO Headquarters Presence
RTO/DTO Headquarters Presence : RTO/DTO मुख्यालय में रहकर करें काम, बकाया वसूली और बस संचालन पर सख्ती के निर्देश

सीजी भास्कर, 18 जून : परिवहन विभाग की…

PM SETU Scheme 
PM SETU Scheme  : पीएम सेतु योजना से बदलेंगी आईटीआई की तस्वीर, एआई और ड्रोन तकनीक से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता

सीजी भास्कर, 18 जून : प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण…

Chief Minister Helpline
Chief Minister Helpline  : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों का सहारा, शिकायत के बाद समय पर मिला खाद 

सीजी भास्कर, 18 जून :  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?