CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शेयर बाजार लुढ़कता रहा, अब SECI ने कहा- “नहीं करेंगे जांच…..❗” अडानी केस को लेकर बाजार में कोहराम, एक ही झटके में 5.35 लाख करोड़ डूबे, बैंकों के शेयर भी गिरे

शेयर बाजार लुढ़कता रहा, अब SECI ने कहा- “नहीं करेंगे जांच…..❗” अडानी केस को लेकर बाजार में कोहराम, एक ही झटके में 5.35 लाख करोड़ डूबे, बैंकों के शेयर भी गिरे

By Newsdesk Admin
21/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 नवंबर। हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद जिस तरह से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली ठीक उसी तरह का आलम आज अडानी ग्रुप के शेयरों को लेकर देखने को मिला। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय शेयर बाजार को आज के दिन एग्जिट पोल पर रिएक्शन करना था लेकिन देर रात अडानी ग्रुप से जुड़ी आई खबर ने शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया, खबर बड़ी थी और बाजार पर उसका असर भी बड़ा दिखाई पड़ा है।

आपको बता दें कि आज सुबह गिफ्ट निफ्टी से भारतीय बाजार में मजबूती के संकेत मिल रहे थे लेकिन अडानी ग्रुप से जुड़ी खबर ने पूरा मामला पलट दिया। गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत हुई और कारोबार के अंत तक बाजार पर गिरावट हावी रहा। हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद जिस तरह से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी, ठीक उसी तरह का आलम आज अडानी ग्रुप के शेयरों को लेकर देखने को मिला। अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतर कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट देखने को मिला है।

अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली की वजह से शेयर बाजार भी संभल नहीं पाया और सेंसेक्स 422 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी टूटकर 23,350 पर आ गया। आज की इस भारी बिकवाली में निवेशकों को करीब 5.35 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा अडानी ग्रुप के शेयर गिरे, इसके आलावा सरकारी बैंक के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली क्योंकि तमाम बैंकों ने अडानी ग्रुप को लोन दिया है।

ऐसे समझें पूरा मामला

न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में सुनवाई के दौरान गौतम अडानी की कंपनी पर US में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने और एक सोलर एनर्जी कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को मोटा रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि 2020 से 2024 के बीच अडानी ग्रीन और एज्योर पावर ग्लोबल को ये सोलर प्रोजेक्ट दिलाने के लिए गलत रूट से भारतीय अधिकारियों 265 मिलियन डॉलर (करीब 2236 करोड़ रुपये) को रिश्वत दी गई। यही नहीं, कहा जा रहा है कि रिश्वत वाली बात अमेरिकी कंपनी यानी एज्योर पावर ग्लोबल से छुपाई गई। इस कॉन्ट्रेक्ट के जरिए 20 साल में दो अरब डॉलर से ज्यादा मुनाफे का अनुमान लगाया गया था और इसका लाभ लेने के लिए झूठे दावे करते हुए लोन और बॉन्ड्स जुटाए गए।

गौरतलब है कि हिंडनबर्ग के असर से उबर चुके गौतम अडानी के लिए ये एक बड़ा झटका माना जा रहा है और फिर ये झटका भी विदेश से लगा है। हालांकि अडानी ग्रुप का सफाई भी चुका है। अडानी समूह ने आज कहा कि अमेरिका के न्याय विभाग और प्रतिभूति बाजार विनियामक द्वारा अडानी ग्रीन कंपनी के निदेशकों के खिलाफ लगाए गए आरोप निराधार हैं और इसका खंडन किया जाता है। अदालत में लगाए गए आरोप सिर्फ आरोप हैं और प्रतिवादियों को तब तक निर्दोष माना जाता है जब तक की दोष साबित नहीं हो जाते, हम कानून का हर संभव सहारा लेंगे। अडानी समूह अपने ऑपरेशन्स में गवर्नेंस, ट्रांसपेरेंसी और रेगुलेटरी कम्पलायंस के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हम अपने सभी साझेदारों, कर्मचारियों और हितधारकों को यह पूरा भरोसा दिलाते हैं कि हम कानून का पालन करने वाले समूह है और नियमों का दृढ़ता से पालन करते हैं।

दूसरी ओर सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने गौतम अडानी मामले में अपनी सफाई पेश की है। उसने इस पूरे मामले को अपने अलग रखा है। उसने कहा कि गौतम अडानी के ग्रुप पर अमेरिकी कोर्ट में लगाए गए आरोपों से जुड़ा उसे कोई दस्तावेज नहीं मिला है। ऐसे में उसे कंपनी के किसी नियम के तोड़े जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रॉयटर्स ने ये रिपोर्ट SECI के चेयरमैन एवं एमडी आर पी गुप्ता के हवाले से दी है। गुप्ता ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए कंपनी के पास कोई आधार नहीं है। ऐसे में अब आगे क्या होता है, इस पर सबकी नजर होगी।

Badrinath Kapat Close : बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की यात्रा को विराम
Oh..My…God…देवर का P…पार्ट काट दिया, Hospital में हो रहा है इलाज, घटना की “वजह” जान आप भी हो जाएंगे हैरान
Digvijaya Singh BJP Praise: विधानसभा में बदला सियासी सुर, बीजेपी की तारीफ पर दिग्विजय बोले—धन्यवाद, जय सिया राम
Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान
डीजे गाड़ी ने दूल्हे के जीजा सहित दो को रौंदा, मातम में बदला शादी का जश्न; कटिहार में दिल दहलाने वाला हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक
Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Sixer Record) ने वैभव…

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पत्रकार रूपेंद्र भारती ने किया रक्तदान, सेवा का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye : 1.50 करोड़ से ज्यादा दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़, गांव से शहर तक दिखी जनभागीदारी
Chhattisgarh Aashirwad Ke Diye : 1.50 करोड़ से ज्यादा दीयों से जगमगाया छत्तीसगढ़, गांव से शहर तक दिखी जनभागीदारी

गांव से लेकर शहर तक लोगों ने दीप…

Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत
Vishwakarma Jayanti : CM साय की 3 बड़ी घोषणाएं, ई-बाइक से ई-रिक्शा तक श्रमिकों को राहत

विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma Jayanti) के अवसर पर रायपुर…

Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क
Pathalgaon Kunkuri Highway : PM मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ को तोहफा, 125 करोड़ में बनेगी 64 किमी सड़क

लंबे समय से अटके इस राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?