CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Factory Safety Audit : कारखानों में अब हर साल सुरक्षा जांच जरूरी! खतरनाक उद्योगों का बाहरी ऑडिट भी होगा, सरकार ला रही नया नियम

Chhattisgarh Factory Safety Audit : कारखानों में अब हर साल सुरक्षा जांच जरूरी! खतरनाक उद्योगों का बाहरी ऑडिट भी होगा, सरकार ला रही नया नियम

By Newsdesk Admin
29/11/2026
Share
Chhattisgarh Factory Safety Audit : कारखानों में अब हर साल सुरक्षा जांच जरूरी! खतरनाक उद्योगों का बाहरी ऑडिट भी होगा, सरकार ला रही नया नियम
Chhattisgarh Factory Safety Audit : कारखानों में अब हर साल सुरक्षा जांच जरूरी! खतरनाक उद्योगों का बाहरी ऑडिट भी होगा, सरकार ला रही नया नियम

सीजी भास्कर, रायपुर, 29 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा (Chhattisgarh Factory Safety Audit) को लेकर राज्य सरकार नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत बड़े और खतरनाक कारखानों में सुरक्षा ऑडिट अनिवार्य करने का प्रस्ताव है। कारखानों को हर साल अपने स्तर पर सुरक्षा जांच करानी होगी, जबकि प्रत्येक दो साल में मान्यता प्राप्त बाहरी सुरक्षा ऑडिटर से भी जांच कराना जरूरी होगा। उत्पादन प्रक्रिया में बदलाव होने पर एक महीने के भीतर बाहरी ऑडिट कराना होगा।

Contents
  • हर साल सुरक्षा जांच
  • खामी मिली तो कार्रवाई
  • 30 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
  • अभी मांगे सुझाव

श्रम विभाग ने छत्तीसगढ़ कारखाना (सुरक्षा संपरीक्षा) नियम, 2026 का प्रारूप तैयार किया है। फिलहाल यह प्रस्तावित नियम है। इसके तहत खतरनाक रसायनों का निर्माण, भंडारण और आयात करने वाले ऐसे कारखाने, जहां 100 से अधिक श्रमिक नियोजित करने की अनुमति है, दायरे में आएंगे। इसके अलावा 250 से अधिक श्रमिकों वाले कारखानों पर भी यह व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें :  Raipur Municipal Corporation Expansion : रायपुर में शामिल होंगे 20 गांव? पांच साल से शासन में अटका प्रस्ताव, जनगणना के बाद ही फैसला

हर साल सुरक्षा जांच

प्रस्तावित नियमों के मुताबिक, कारखानों को हर साल आंतरिक सुरक्षा ऑडिट कराना होगा। इसके अलावा प्रत्येक दो साल में मान्यता प्राप्त बाहरी ऑडिटर से सुरक्षा व्यवस्था की जांच करानी होगी। यदि कारखाने की विनिर्माण प्रक्रिया में बदलाव होता है तो एक महीने के भीतर बाहरी ऑडिट कराना अनिवार्य होगा। इस ऑडिट में मशीनों, उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल और तैयार उत्पादों के भंडारण सहित श्रमिकों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जांच होगी। सुरक्षा ऑडिट भारतीय मानक आईएस 14489:2018 के अनुसार किए जाने का प्रस्ताव है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh AI Student Attendance : 40 हजार सरकारी स्कूलों में बदलेगा हाजिरी का सिस्टम, AI तैयार करेगा 50 लाख बच्चों का डिजिटल रिकॉर्ड

खामी मिली तो कार्रवाई

प्रस्तावित व्यवस्था में सुरक्षा ऑडिट पूरा होने के एक महीने के भीतर बाहरी ऑडिटर को अपनी रिपोर्ट कारखाने के अधिभोगी को देनी होगी। रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था की कमियों और उनमें सुधार के सुझावों का उल्लेख करना होगा। यदि जांच के दौरान ऐसी स्थिति सामने आती है, जिससे दुर्घटना का तत्काल खतरा हो सकता है, तो ऑडिटर को इसकी सूचना तुरंत कारखाना प्रबंधन और संबंधित अधिकारी को देनी होगी। प्रबंधन को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने होंगे।

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Road Projects : 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं की तैयारी तेज, 14 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक

30 दिन में देनी होगी रिपोर्ट

ऑडिट रिपोर्ट मिलने के 30 दिनों के भीतर कारखाना प्रबंधन को की गई कार्रवाई का विवरण मुख्य निरीक्षक-सह-सुविधाप्रदाता और क्षेत्राधिकार के संबंधित अधिकारी को भेजना होगा। इससे सुरक्षा ऑडिट में सामने आई कमियों पर प्रबंधन की ओर से की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा।

यह भी पढ़ें : Jashpur JOHAR Edu-SAT Project : जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट पेलोड, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष से भेजेंगे संदेश; CM साय ने किया शुभारंभ

अभी मांगे सुझाव

छत्तीसगढ़ कारखाना सुरक्षा संपरीक्षा नियम, 2026 अभी प्रारूप में है। राजपत्र में इसके प्रकाशन की तारीख से 45 दिन की अवधि पूरी होने के बाद इस पर विचार किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद सरकार नियमों को अंतिम रूप देगी।

इस व्यवस्था का उद्देश्य कारखानों में दुर्घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही संभावित खतरों की पहचान करना है। हालांकि, नियमों के अंतिम रूप से लागू होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि सुरक्षा ऑडिट की यह व्यवस्था किन कारखानों पर किस तरह प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Dragon Boat Team : राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 58 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, कटक के लिए टीम रवाना

Bhansoj Anti Bhatti Protest : भानसोज शराबभट्ठी आंदोलन के नायक गांवों ने फिर खोला मोर्चा, अब सरकार से आरपार की होगी लड़ाई!
Irrigation Scheme : निष्क्रिय सिंचाई योजना में फिर लौटी रौनक, अब सालभर खेतों तक पहुंचेगा पानी
दुर्ग से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने विधायक रिकेश ने पीएम मोदी और रेल मिनिस्टर को लिखा पत्र, वैकल्पिक व्यवस्था का भी दिया सुझाव
Food Safety : रक्षाबंधन से पहले धमतरी में खाद्य जांच तेज, मिठाइयों के नमूने लिए, सात दिन चलेगा अभियान
Chhattisgarh Rain Alert : 28 जिलों में झमाझम बारिश, रायपुर में जलभराव और बस्तर में स्कूल बंद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Factory Safety Audit : कारखानों में अब हर साल सुरक्षा जांच जरूरी! खतरनाक उद्योगों का बाहरी ऑडिट भी होगा, सरकार ला रही नया नियम
Chhattisgarh Factory Safety Audit : कारखानों में अब हर साल सुरक्षा जांच जरूरी! खतरनाक उद्योगों का बाहरी ऑडिट भी होगा, सरकार ला रही नया नियम

छत्तीसगढ़ के औद्योगिक कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा…

Raipur Municipal Corporation Expansion : रायपुर में शामिल होंगे 20 गांव? पांच साल से शासन में अटका प्रस्ताव, जनगणना के बाद ही फैसला
Raipur Municipal Corporation Expansion : रायपुर में शामिल होंगे 20 गांव? पांच साल से शासन में अटका प्रस्ताव, जनगणना के बाद ही फैसला

इन गांवों को नगर निगम (Raipur Municipal Corporation…

Chhattisgarh AI Student Attendance : 40 हजार सरकारी स्कूलों में बदलेगा हाजिरी का सिस्टम, AI तैयार करेगा 50 लाख बच्चों का डिजिटल रिकॉर्ड
Chhattisgarh AI Student Attendance : 40 हजार सरकारी स्कूलों में बदलेगा हाजिरी का सिस्टम, AI तैयार करेगा 50 लाख बच्चों का डिजिटल रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी…

Rajnandgaon Road Projects : 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं की तैयारी तेज, 14 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक
Rajnandgaon Road Projects : 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं की तैयारी तेज, 14 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक

 राजनांदगांव शहर में यातायात का दबाव कम करने…

Jashpur JOHAR Edu-SAT Project : जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट पेलोड, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष से भेजेंगे संदेश; CM साय ने किया शुभारंभ
Jashpur JOHAR Edu-SAT Project : जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट पेलोड, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष से भेजेंगे संदेश; CM साय ने किया शुभारंभ

50 चयनित विद्यार्थी अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड (Jashpur…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?