CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Farmer Murder : पड़ोसी ने बेटों संग मिलकर पत्थर-सब्बल-लाठी से पीट-पीटकर किसान को मार डाला

Farmer Murder : पड़ोसी ने बेटों संग मिलकर पत्थर-सब्बल-लाठी से पीट-पीटकर किसान को मार डाला

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share
Farmer Murder
Farmer Murder

सीजी भास्कर, 03 मार्च । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक किसान की हत्या (Farmer Murder) का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें पड़ोसी परिवार के चार सदस्यों ने मिलकर पत्थर, लाठी और सब्बल से उस किसान युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

हत्या (Farmer Murder) का कारण कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में श्याम अंचल, उसकी पत्नी और दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बिल्हा थाना क्षेत्र में हुई है।

मृतक खेमराज बंजारे (27) ग्राम उड़गन का निवासी था और खेती करता था। श्याम अंचल उसके पड़ोसी हैं, जो कब्जे की जमीन पर रास्ता बना रहे थे। रास्ते को ऊंचा करने के लिए उन्होंने मिट्टी और पत्थर डाला था, लेकिन किसी ने उनके द्वारा रखे गए पत्थरों को हटा दिया। इस पर रविवार की सुबह श्याम ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

इस दौरान, पड़ोसी युवक खेमराज ने आवाज सुनकर बाहर आकर पूछा कि किसे गाली दी जा रही है। यह सुनते ही श्याम लाठी और सब्बल लेकर बाहर आया। उसके दोनों बेटे, लक्ष्मण और मुकेश, भी वहां पहुंच गए। उन्होंने अपने पिता से लाठी लेकर खेमराज पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

इस बीच, श्याम ने सब्बल से खेमराज के सिर पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद, लक्ष्मण ने उसे लाठी से पीटना शुरू कर दिया। फिर मुकेश ने एक बड़े पत्थर से खेमराज पर हमला कर दिया।

इस हमले के दौरान श्याम अंचल की पत्नी, सीता अंचल, भी वहां पहुंच गईं। जब उन्होंने अपने पति और बेटों पर हमला होते देखा, तो उन्होंने बीच-बचाव करने के बजाय कहा कि जो हुआ, वह अच्छा हुआ। इसके बाद, जब उन्होंने खेमराज को खून से लथपथ देखा, तो उन्होंने अपने पति और बेटों को घर के अंदर ले जाने का निर्णय लिया।

गाली-गलौज और विवाद की आवाजें सुनकर खेमराज की भाभी, मेनका बंजारे, दहशत में चिल्लाने लगीं। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने पति और रिश्तेदारों को दी। इस दौरान, उन्होंने हमले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

परिजनों ने हत्या (Farmer Murder)की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही, बिल्हा थाना प्रभारी डीआर टंडन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक खेमराज की मौत हो चुकी थी। पूछताछ के बाद, पुलिस ने श्याम अंचल, उसके बेटे लक्ष्मण, मुकेश, और पत्नी सीताबाई को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है।

Bareilly Violence Congress Leader Statement: मौलानाओं और भाजपा की नजदीकी पर उदित राज का बड़ा दावा
पाइपलाइन में सेंध, जयपुर में करोड़ों की तेल चोरी का भंडाफोड़: जीजा-साला फरार
CG Corruption News : 12 साल की नौकरी में बनाई 3.5 करोड़ की संपत्ति, CBI ने छापा मार दर्ज किया केस, छत्तीसगढ़ के अधिकारी पर शिकंजा
Balod Ganja Smuggling Bust : टबों में छिपाकर ला रहे थे 36 लाख का गांजा
3 साल की बच्ची को मिला न्याय… दुष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा, चॉकलेट दिलाने के बहाने किया था दुष्कर्म..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?