CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शुरू कर सकते हैं शो

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शुरू कर सकते हैं शो

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च। समय रैना के शो INDIA’S GOT LATENT को लेकर खूब बवाल हो चुका है. एक एपिसोड में पेरेंट्स को लेकर किए भद्दे सवाल के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया बुरी तरह फंस गए. उस एपिसोड में मौजूद सभी लोगों पर केस दर्ज हुआ था, साथ ही शो के सभी एपिसोड्स को डिलीट करा दिया गया. यूं तो रणवीर इलाहाबादिया अपनी इस गलती के लिए माफी मांग चुके हैं. अब जाकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि रणवीर इलाहाबादिया अपना शो शुरू कर सकते है. दरअसल रणवीर इलाहाबदिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने अपने शो को प्रसारित करने से रोकने वाले आदेश के एक हिस्से को हटाने की मांग की थी.

Contents
  • रणवीर इलाहाबदिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत
  • क्या विदेश जाने पर है रोक?

रणवीर इलाहाबदिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत

रणवीर इलाहाबदिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ का कहना है कि इस रोक की वजह से उनके साथ ही 280 कर्मचारियों की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है. दरअसल रणवीर के साथ कई लोग काम करते हैं. शो रोकने के चलते सबको नुकसान हो रहा है, हालांकि, मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि शो अश्लील नहीं है. हंसी-मजाक और अश्लीलता में फर्क होता है. वहीं, पवित्रता उससे भी एक कदम आगे जाती है.

दरअसल रणवीर के भद्दे सवाल के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई थी. वो सवाल, जिसे लेकर बवाल हुआ था, वो भी एक शो से कॉपी किया गया था. सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. हालांकि, उनका काम पूरी तरह से ठप्प हो गया है.

क्या विदेश जाने पर है रोक?

रणवीर इलाहाबदिया को विदेश यात्रा की इजाजत नहीं दी गई है. उन्हें कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि जांच में शामिल होने के बाद ही यह अनुमति मिल सकती है. साथ ही ‘द रणवीर शो’ में इसे लेकर कुछ भी बात करने से मना किया है. वहीं दूसरी ओर एपिसोड्स डिलीट होने के चलते समय रैना को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है. हालांकि, वो विदेशों में शो कर रहे हैं.

महाराष्ट्र में मंत्री ले रहे अघोरी पूजा, तंत्र-मंत्र और खोपड़ियों का सहारा!’ उद्धव ठाकरे गुट ने फोटो जारी कर लगाए आरोप
Bus Safety Inspection : अब सभी स्लीपर और एसी बसों की अनिवार्य जांच, यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार सख्त
उपराष्ट्रपति चुनाव: अमित शाह ने बताया क्यों चुना गया दक्षिण से उम्मीदवार, RSS कनेक्शन पर भी दिया बयान
बिजली विभाग में 2,573 पदों की भर्ती के लिए 20 मार्च से होगी ऑनलाइन परीक्षा, सवा लाख आवेदन प्राप्त हुए..
Rahul Gandhi Kerala Visit : राजनीति में नहीं होते तो क्या करते राहुल गांधी? केरल दौरे में खुद दिया जवाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tantrik Ritual Case
Bilaspur Tantrik Ritual Case : श्मशान घाट में चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र साधना, जमानत के लिए अनुष्ठान

Bilaspur Tantrik Ritual Case :पुलिस अभी पूरे मामले…

Balod Traffic Police Action
Balod Traffic Police Action : 3 दिन में 54 नाबालिग वाहन चलाते मिले, अभिभावकों पर कार्रवाई

Balod Traffic Police Action ; पुलिस ने कहा…

Chhattisgarh Police Transfer Stay
Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने पुलिस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाई रोक

Chhattisgarh Police Transfer Stay : हाईकोर्ट ने राज्य…

Ram Mandir Trust CEO Selection
Ram Mandir Trust CEO Selection : CEO पद की दौड़ में 18 उम्मीदवार, 11-12 अगस्त को होगा अंतिम इंटरव्यू

Ram Mandir Trust CEO Selection : मंदिर की…

Chhattisgarh Chamber of Commerce
Chhattisgarh Chamber of Commerce : बिलासपुर में पहली बार उद्योग-व्यापार की समस्याओं और समाधान पर मंथन

Chhattisgarh Chamber of Commerce : चेंबर से जुड़े…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?