CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हांगकांग में जिस इंजेक्शन से 3 महीने में ठीक हो रहे कैंसर मरीज, उसकी भारत में क्या स्थिति?

हांगकांग में जिस इंजेक्शन से 3 महीने में ठीक हो रहे कैंसर मरीज, उसकी भारत में क्या स्थिति?

By Newsdesk Admin
03/03/2025
Share

हांगकांग ने कैंसर बीमारी को खत्म करने वाली CAR-T इंजेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है. हांगकांग के वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर 2024 में जिन 5 मरीजों का इलाज CAR-T इंजेक्शन से किया गया, वो सभी धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. वैज्ञानिकों ने उन लोगों का रिएक्शन भी शेयर किया है. कहा जा रहा है कि इस असर के बाद दुनियाभर में हांगकांग के इस CAR-T इंजेक्शन की डिमांड बढ़ सकती है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक अक्टूबर-2024 में चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग में 5 मरीजों को यह इंजेक्शन दिया गया. जिन मरीजों को यह इंजेक्शन लगाया गया, उनमें से एक की उम्र 73 साल, दूसरे की 71 साल, तीसरे की 67 साल, चौथे की 15 साल और पांचवें की 5 साल है.

Contents
  • CAR-T इंजेक्शन की कीमत
  • भारत में इस थैरेपी का हाल

वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी तक इन मरीजों को काफी राहत महसूस हुई. ये मरीज पहले की तुलना में ठीक थे. वैज्ञानिकों ने इन मरीजों का बयान भी रिकॉर्ड किया है, जिसमें मरीज अपना अनुभव बता रहे हैं.

कैंसर मरीज ली चुंग के मुताबिक इस प्रक्रिया में कुछ ही मिनट लगे. फिर धीरे-धीरे मुझे आराम महसूस होने लगा. अब दर्द नहीं कर रहा है और तेजी से बीमारी में सुधार देखने को मिल रहा है. हांगकांग के वैज्ञानिकों का दावा है कि इस सुधार के बाद CAR-T इंजेक्शन कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित हो सकता है.

CAR-T इंजेक्शन की कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक यह वैक्सीन आम लोगों की पहुंच से अभी काफी दूर है. साइड इफेक्ट और अन्य खर्च को अगर छोड़ दिया जाए तो वैक्सीन की कीमत सिर्फ 3 करोड़ रुपए है. यह कीमत हांगकांग पर आधारित है. यानी अन्य देशों में इस इंजेक्शन की कीमत में और ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है.

इंजेक्शन को लगाने के बाद 7 दिन तक मरीज को आईसीयू में रखना होता है. वहीं साइड इफेक्ट का इलाज अलग से किया जाता है. इतना ही नहीं, यह इंजेक्शन सिर्फ लीवर या फेफड़ों से संबंधित कैंसर में ही अब तक कारगर साबित हुआ है.

भारत में इस थैरेपी का हाल

2023 में भारत में इस थैरेपी की शुरुआई आईआईटी बॉम्बे से की गई थी. भारत में नेक्सकार-19 के जरिए CAR-T थैरेपी से मरीजों का इलाज किया जा रहा है. यह मेड इन इंडिया थैरेपी है. केंद्र सरकार की कोशिश मेड इन इंडिया के जरिए मरीजों को कम कीमत में वैक्सीन पहुंचाने की है.

नेचर पत्रिका के मुताबिक भारत जिस थैरेपी पर काम कर रहा है, वो रक्त कैंसर के इलाज के लिए मददगार साबित हो सकता है.

CG Big Break : विष्णु देव सरकार की आबकारी नीति पर हाईकोर्ट की मुहर, नीति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
सलमान खान से जुड़ा मामला? कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोली, लॉरेंस गैंग की खुली धमकी
MLA रिकेश की सोशल मीडिया अपील पर लोकप्रियता हावी, वैशाली नगर में 33 हजार से अधिक सदस्य बना प्रदेश में सबसे आगे
गणेश विसर्जन के दौरान सांप्रदायिक हिंसा..सड़क पर खड़ी गाड़ियों को किया आग के हवाले, इलाके में हाई अलर्ट जारी, हिंसा की आग में झुलस रहा कर्नाटक का मांड्या
High-voltage clash in Ahmedabad : RCB vs GT आज आमने-सामने, किसका पलड़ा भारी?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chaturmasya
Chaturmasya: चातुर्मास्य में भगवान शिव निभाते हैं सृष्टि के पालन का दायित्व, बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बेमेतरा में आयोजित Chaturmasya व्रत के दौरान शंकराचार्य…

Dhamtari News
Dhamtari News : मछली पकड़ने के दौरान एनीकट में बहा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

धमतरी जिले में Dhamtari News से जुड़ी एक…

Saudi Security Alliance
Saudi Security Alliance: 14 देशों के साथ सऊदी अरब का नया सुरक्षा गठबंधन, ओमान-यूएई की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

Saudi Security Alliance के तहत सऊदी अरब ने…

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

Expired Biscuits Dumped
Expired Biscuits Dumped : 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट खुले में फेंके, लोगों ने जताया विरोध

Expired Biscuits Dumped :ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?