CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मांदागिरी जंगल में आधे घंटे तक फायरिंग, DRG ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, 2-3 नक्सलियों के घायल होने की संभावना..

मांदागिरी जंगल में आधे घंटे तक फायरिंग, DRG ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, 2-3 नक्सलियों के घायल होने की संभावना..

By Newsdesk Admin 03/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 3 मार्च |

छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मांदागिरी जंगल में करीब आधे घंटे तक डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस दौरान डीआरजी की टीम ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया। पुलिस ने आशंका जताई है कि मुठभेड़ में दो से तीन नक्सली गोली लगने से घायल हुए हैं।

धमतरी जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि मांदागिरी के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी है। सूचना मिलते ही डीआरजी की 25-30 सदस्यीय टीम नक्सली अभियान के लिए निकली।

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने स्वचालित हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में डीआरजी के जवानों ने भी पेड़ों की आड़ लेकर आत्मरक्षा में फायरिंग की। यह मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली।

नक्सली कैंप किया ध्वस्त, सर्च ऑपरेशन जारी

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने नक्सलियों द्वारा बनाए गए अस्थायी कैंप को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। घटनास्थल पर डीआरजी के जवान अभी भी मौजूद हैं और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। नक्सलियों की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

नक्सलियों पर बढ़ रहा दबाव

धमतरी जिले में पुलिस द्वारा लगातार माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस मुठभेड़ के बाद माना जा रहा है कि नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है और वे जंगल में पीछे हटने को मजबूर हो सकते हैं। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में और भी सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की संभावना है।

You Might Also Like

Budget Ritual Chhattisgarh: बजट से पहले मंदिर पहुंचे ओपी चौधरी, पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा रवाना

Illegal Mobile Towers in Chhattisgarh: सदन में विधायक सुशांत शुक्ला ने उठाया अवैध टावरों का सवाल, सीएम विष्णुदेव साय ने कही जांच की बात

Chhattisgarh Road Accidents Crisis: सदन में बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने उठाया ‘सड़क पर दौड़ती मौत’ का मुद्दा, 1 साल में 6,898 मौतें

Chhattisgarh Budget 2026-27 Preview: सीएम से मिले वित्त मंत्री, साय बोले—जन-आकांक्षाओं को साधेगा बजट

Online Cricket Betting Racket Busted: दुर्ग में IND-SA मैच पर सट्टा, दो गिरफ्तार, 50 लाख की पट्टी का खुलासा

Newsdesk Admin 03/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Budget Ritual Chhattisgarh: बजट से पहले मंदिर पहुंचे ओपी चौधरी, पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा रवाना

सीजी भास्कर 24 फ़रवरी राजधानी में बजट पेश…

Illegal Mobile Towers in Chhattisgarh: सदन में विधायक सुशांत शुक्ला ने उठाया अवैध टावरों का सवाल, सीएम विष्णुदेव साय ने कही जांच की बात

सीजी भास्कर 24 फ़रवरी छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Chhattisgarh Road Accidents Crisis: सदन में बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने उठाया ‘सड़क पर दौड़ती मौत’ का मुद्दा, 1 साल में 6,898 मौतें

सीजी भास्कर 24 फ़रवरी विधानसभा के प्रश्नकाल में…

Chhattisgarh Budget 2026-27 Preview: सीएम से मिले वित्त मंत्री, साय बोले—जन-आकांक्षाओं को साधेगा बजट

सीजी भास्कर 24 फ़रवरी वित्तीय वर्ष 2026-27 का…

Online Cricket Betting Racket Busted: दुर्ग में IND-SA मैच पर सट्टा, दो गिरफ्तार, 50 लाख की पट्टी का खुलासा

टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत और साउथ…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Budget Ritual Chhattisgarh: बजट से पहले मंदिर पहुंचे ओपी चौधरी, पूजा-अर्चना के बाद विधानसभा रवाना

24/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Illegal Mobile Towers in Chhattisgarh: सदन में विधायक सुशांत शुक्ला ने उठाया अवैध टावरों का सवाल, सीएम विष्णुदेव साय ने कही जांच की बात

24/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Chhattisgarh Road Accidents Crisis: सदन में बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने उठाया ‘सड़क पर दौड़ती मौत’ का मुद्दा, 1 साल में 6,898 मौतें

24/02/2026
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Chhattisgarh Budget 2026-27 Preview: सीएम से मिले वित्त मंत्री, साय बोले—जन-आकांक्षाओं को साधेगा बजट

24/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?