CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » साहू परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, मम्मी पापा की आंखों के सामने गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा 2 साल का बेटा, मौत

साहू परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, मम्मी पापा की आंखों के सामने गर्म तेल की कढ़ाई में गिरा 2 साल का बेटा, मौत

By Newsdesk Admin
23/01/2025
Share

⭕ सगाई और गोद भराई फंक्शन में हृदय विदारक घटना, नहीं रूक रहे आंसू

⭕ बच्चे का बेजान शरीर लेकर पिता बडे़ अस्पताल दौड़े, नहीं हो रहा किसी को यकीन

सीजी भास्कर, 23 जनवरी। साहू परिवार में सगाई और गोद भराई का कार्यक्रम संस्कार गार्डन में था। रात 11 बजे तक सभी मेहमान जा चुके थे तभी 2 साल का मासूम अक्षांश खेलते-खेलते गर्म तेल की कढ़ाई में जा गिरा। आनन फानन परिजन उसे लेकर अस्पताल गए जहां उसकी मौत हो गई। यह दु:खद हादसा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जहां निशातपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साहू परिवार में सगाई व गोदभराई का कार्यक्रम था। रात में गोद भराई का कार्यक्रम संपन्न हो चुका था, मेहमान भी जा चुके थे। साहू परिवार के लोग आपस में खुशी साझा कर रहे थे। तभी मासूम की चीख सुनाई दी तो माता-पिता ने देखा कि बेटा गर्म तेल की कढ़ाई में पड़ा तड़प रहा है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार शिव नगर छोला निवासी राजेश साहू प्रतिष्ठित व्यापारी हैं। उनके दो बच्चों में सात वर्ष के आरू के आलावा दो वर्ष का अक्षांश भी था। संस्कार गार्डन में उनके भतीजे की सगाई के साथ ही गोद भराई का कार्यक्रम था। रात 11 बजे तक अधिकतर मेहमान जा चुके थे। वहां मौजूद सिर्फ परिवार के लोग खाना खाने के साथ ही आपस में खुशियां साझा कर रहे थे। काम समाप्त होता देख हलवाई ने भी गर्म तेल की कढ़ाई भट्टी से उतार कर नीचे रख दी। स्वजन के आस-पास ठुमक-ठुमक कर खेल रहा मासूम अक्षांश अचानक कढ़ाई के पास पहुंच गया। वहां खेलते हुए संतुलन बिगड़ने से उसमें जा गिरा। चीख सुनकर सभी दौड़े और उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वह गले से नीचे लगभग 50 प्रतिशत झुलस गया था। सुबह अक्षांश की मौत हो गई।

पिता डॉक्टर की बात मानने को तैयार ही नहीं था, वह बेटे का बेजान शरीर लेकर एक बड़े अस्पताल पहुंचा, लेकिन वहां भी डॉक्टर ने अफसोस जता दिया। यह सुनकर पिता बेसुध होकर गिर पड़े। इस दुर्घटना के बाद घर में मातम का माहौल है।

Vijay Mallya Bankruptcy Case UK : भगौड़े विजय माल्या ने आवेदन लिया वापस, अब बैंकों को मिल सकती है बड़ी राहत, जानिए क्या है मामला
Korba Biryani Center Fire : कोरबा में बिरयानी सेंटर में भीषण आग, सिलेंडर हटे तो टली बड़ी दुर्घटना
Maharashtra hostel snake bite : हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत
सुपेला हॉस्पिटल की मोर्चरी के फ्रीजर में मृतक की बॉडी पड़ गई काली, परिजनों का हंगामा, डॉक्टर ने कहा “प्वाइजन की आशंका”
जन्माष्टमी 2025: मथुरा में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, सीएम योगी करेंगे पूजा और योजनाओं का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?