CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SC-ST एक्ट में फेक केस करने वाले वकील को 10 साल की सजा, कोर्ट बोला-जल्दी जाल में फंसता है चतुर शिकारी

SC-ST एक्ट में फेक केस करने वाले वकील को 10 साल की सजा, कोर्ट बोला-जल्दी जाल में फंसता है चतुर शिकारी

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17मई | उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां कोर्ट ने एक वकील को ही 10 साल की सजा सुना दी है. इसी के साथ कोर्ट ने एक टिप्पणी भी की है कि चतुर शिकारी ही जल्दी जाल में फंसता है. इसी के साथ कोर्ट ने वकील पर ढाई लाख का जुर्माना भी लगाया है. मामला राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र का है. इस मामले में वकील ने पहले अपने पड़ोसी के खिलाफ हत्या का प्रयास, धमकी, तोड़फोड़, गाली गलौज व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन जांच में पता चला कि पूरा मामला ही फर्जी है.

Contents
  • वकील के खिलाफ कोर्ट की कड़ी टिप्पणी
  • कोर्ट में घुसने पर भी लगी रोक

एससी-एसटी कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक अरविंद मिश्रा के मुताबिक वकील लाखन सिंह का पड़ोस में रहने वाले सुनील दुबे के साथ ज़मीन विवाद चल रहा था. चूंकि सभी सबूत सुनील दुबे के पक्ष में थे, इसलिए वकील ने उन्हें शिकस्त देने के लिए एससी-एसटी एक्ट में फंसाने का फैसला किया. इसी क्रम में वकील लाखन ने 15 फरवरी 2014 को कोर्ट सुनील दुबे के खिलाफ इस्थगासा दाखिल करते हुए विकास नगर थाने में हत्या का प्रयास, धमकी देना, तोड़फोड़ और गालीगलौज के साथ एससी-एसटी एक्ट के विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करा दिया.

वकील के खिलाफ कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले की जांच की. इसमें पता चला कि इस तरह की कोई घटना हुई ही नहीं, बल्कि पूरा मामला जमीनी विवाद का है. पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वकील द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर ही झूठी है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने वकील के खिलाफ कड़ी टिप्पणी कहा. कहा कि चतुर शिकारी ही में जल्दी जाल में फंसता है. इस तरह के शिकारी खुद जाल बिछाते हैं और ज्यादा चालाकी दिखाने के चक्कर में खुद फंस जाते हैं.

कोर्ट में घुसने पर भी लगी रोक

कोर्ट ने कहा कि लाखन एडवोकेट है और रोज कोर्ट आता है. उसने इसी तरह से कई अन्य लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि यह आदमी अपने नाम के साथ एडवोकेट लगाकर कानून का दुरुपयोग कर रहा है. इसके कोर्ट परिसर में प्रवेश पर भी रोक लगनी चाहिए. विशेष लोक अभियोजक के मुताबिक मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश विवेकानद शरण त्रिपाठी की कोर्ट में हुई है. कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ सजा सुनाते हुए अपने फैसले में साफ कहा है कि सजा अलग अलग चलेंगी. इसी के साथ कोर्ट ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर और डीएम को भी निर्देश दिया है कि दलित उपीड़न का मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी को जो भी धनराशि दी गई है, उसकी रिकवरी की जाए.

IGI एयरपोर्ट पर सब चौक गए…! जांच में तनु वैद निकला जसनप्रीत, फर्जी पासपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकार ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है कि जिसे उठाने में मेरे कंधे असमर्थ हैं – गौरीशंकर श्रीवास ने त्याग दिया पद
October Snowfall News: अक्टूबर में दिसंबर जैसी ठंड, बर्फ से ढके उत्तराखंड-हिमाचल, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
NIA ने तहव्वुर राणा से लिए वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल, तिहाड़ शिफ्ट होने से पहले जुटाए गए अहम सबूत
Petrol Pump Fire: ट्रकों की टक्कर के बाद जयपुर पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, कई झुलसे, चारों तरफ धुआं ही धुआं, 20 से अधिक फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ram Mandir Priest Rules
Ram Mandir Priest Rules : राम मंदिर में पुजारियों के लिए बदले नियम, गर्भगृह में मोबाइल पर रोक; पहनावे से लेकर आचरण तक जारी हुए निर्देश

Ram Mandir Priest Rules : बैठक में मंदिर…

बिलासपुर में ट्रेन से गांजा लाकर बेचने की तैयारी, 13 किलो माल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर में ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी का…

रायगढ़ में आज से 41वें चक्रधर समारोह की शुरुआत, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

रायगढ़ में 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह 14 से…

दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर 5 लाख की ठगी, 8 साल बाद आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में संभाग आयुक्त कार्यालय में चपरासी की…

Raipur Online Trading Fraud
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी

Raipur Online Trading Fraud : रकम निवेश करने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?