CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » परीक्षा से बचने के लिए 11वीं के छात्र ने किया 2000 Km का सफर, झुग्गी में रहकर कर रहा था मजदूरी

परीक्षा से बचने के लिए 11वीं के छात्र ने किया 2000 Km का सफर, झुग्गी में रहकर कर रहा था मजदूरी

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मार्च। कई बार बच्चे पढ़ाई लिखाई को इतना नापसंद करते हैं कि वे भविष्य की परवाह किए बिना इससे छुटकारा पाने के तरीके तलाशने लगते हैं. हाल में एक दिल्ली के जाने माने स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं के एक छात्र ने ऐसा ही कुछ किया. होने वाली वाली परीक्षाओं से बचने के लिए वह घर से ही भाग गया.

छात्र पहले घर से भागा और फिर ट्रेन पकड़कर 2000 किलोमीटर का सफर कर बंगलुरु निकल गया. फिर वहां से बस और ऑटो से कृष्णगिरी पहुंच गया. पढ़ना न पड़े इसके लिये 17 साल का नाबालिग एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मजदूरी का काम करने लगा और वहीं एक झोपड़ी में रहने लगा.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक 21 फरवरी को एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दी कि उनका 17 साल का नाबालिग बेटा कहीं चला गया है. घर से जाते वक्त उसने अपने पिता को एक मैसेज भेजा था कि वो घर से जा रहा है उसे ढूंढने की कोशिश न की जाए.

बच्चा नाबालिग था, लिहाज पिता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया और बच्चे की तलाश के लिए एक टीम गठित की. जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि बच्चा तमिलनाडु में है. बच्चा ट्रेन से पहले बंगलुरु पहुंचा था. जिसके बाद पुलिस कि टीम तुरंत बंगलुरु गई. वहां से जानकारी इकट्ठा करने के बाद पुलिस की टीम कृष्णागिरी पहुंची जहां से निर्मल दिन साइड से बच्चे को बरामद किया.

बच्चा वहीं पर एक झुग्गी में रह रहा था और दैनिक मजदूर की तरह काम किया करता था. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 17 साल का नाबालिक बच्चा दिल्ली के कनॉट प्लेस के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ता था. लेकिन वह फाइनल एग्जाम नहीं देना चाहता था. इसलिए 21 फरवरी को उसने घर छोड़ दिया और सीधे बेंगलुरु गया और फिर कृष्णागिरी पहुंच गया. पुलिस ने बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है बच्चे की काउंसलिंग भी की गई.

भाई-भाभी का छुपा रिश्ता बना परिवार की बदनामी की वजह, 20 साल की शादी तोड़कर…
Bhilai Breaking : सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, विधायक रिकेश की इस अनूठी पहल से बढ़ेगा उत्साह-विजय शुक्ला
जोनल अफसर पर प्रताड़ना, गाली गलौच और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निगम कर्मी ने खाईं क्लोरोफॉर्म की 30 गोलियां, CM के नाम लिखा सुसाइड नोट
डिप्टी सीएम अरुण साव और उनकी टीम को नहीं मिला अमेरिका दौरा का वीजा, चार दिन दिल्ली में रुकने के बाद लौटे छत्तीसगढ़
16 साल के छात्र को बार-बार ले जाती थी 5 स्टार होटल, करती थी गंदा काम… इंग्लिश की लेडी टीचर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?