CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » युवक को पीट-पीटकर मार डाला…फिर जंगल में जलाई लाश:बिलासपुर में 1500 में साइकिल बेचने पर 2 भाइयों ने की हत्या

युवक को पीट-पीटकर मार डाला…फिर जंगल में जलाई लाश:बिलासपुर में 1500 में साइकिल बेचने पर 2 भाइयों ने की हत्या

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर 4 मार्च छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 2 भाइयों ने मिलकर रस्सी से एक युवक के हाथ-पैर बांधे, फिर डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला. सबूत मिटाने के लिए साजिश रची. शव को जंगल में ले जाकर कंडे और लकड़ी से जला दिया. मामला कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है.मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम मिलाप सिंह भैना (26) है, जो ग्राम जोबापारा सेमरी का रहने वाला था.

बताया जा रहा है कि 1500 रुपए में साइकिल को बेचने से गुस्साए आरोपियों ने युवक की हत्या की है.अब जानिए कैसे हुआ मर्डर का खुलासा ?दरअसल, मिलाप सिंह भैना 22 फरवरी से लापता था. उसकी मां बालकुंवर भैना लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन कहीं नहीं मिल रहा था. इसके बाद 28 फरवरी को बेलगहना चौकी पहुंची. उसने चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर पुलिस ने तलाश शुरू की.जांच के दौरान पुलिस ने परिजन सहित अन्य लोगों से पूछताछ की.

शुरुआती पूछताछ में युवक की मां बालकुंवर ने पुलिस को बताया कि आखिरी बार मिलाप को गांव का सतबीर यादव घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा है.दोनों भाइयों ने गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह कियाइसके बाद चौकी प्रभारी SI भावेश शेंडे ने इसकी सूचना SP रजनेश सिंह और ASP अर्चना झा को दी. SP के निर्देश पर कोटा थाना प्रभारी और प्रशिक्षु IPS सुमित कुमार टीम के साथ सेमरी गांव पहुंचे. उन्होंने सतबीर यादव (30) और उसके भाई देवनाथ यादव (25) को हिरासत में लिया.प्रारंभिक पूछताछ में पहले दोनों भाइयों ने गोल-मोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह किया. सख्ती से पूछताछ पर दोनों भाइयों ने सच्चाई बताई.

आरोपी सतबीर और देवनाथ यादव ने बताया कि मिलाप सिंह भैना 22 फरवरी को सतबीर की साइकिल को 2 घंटे के लिए मांग कर ले गया था, लेकिन साइकिल नहीं लौटाई.साइकिल मांग कर 1500 में बेचा, इसलिए पीट-पीटकर मार डाला22 फरवरी की रात 10 बजे सतबीर उसे घर से बुलाकर अपने घर ले गया. घर पर देवनाथ के साथ मिलकर पूछताछ की. मिलाप ने साइकिल केंदा के केवल केंवट उर्फ पप्पू को 1500 में बेचने की जानकारी दी. गुस्साए भाइयों ने रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर हत्या कर दी. अजगर माड़ा जंगल में शव रो जला दिया.FSL की टीम और स्निफर डॉग विमला से भी घटनास्थल ग्राम सेमरी की जांच कराई गई.

डॉग ने मौके पर मिले साक्ष्यों को सूंघकर दोनों आरोपियों की पहचान की. FSL की टीम ने अजगर माड़ा के जंगल से राख, चप्पल और गमछे के टुकड़े बरामद किए.मौके पर हड्डियों के मिले अवशेषएडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि आरोपी सतबीर यादव और देवनाथ यादव से वारदात में इस्तेमाल डंडा और साइकिल को जब्त किया गया है. हड्डियों के अवशेष मिले हैं, जिसे फोरेंसिक एक्सपर्ट की मौजूदगी में जब्त किया गया है. दोनों को आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

RTI Action : नोटिस का जवाब नहीं देने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई
Purandar Mishra Controversial Statement : राहुल गांधी पर विवादित बयान, ‘ब्रश’ वाली टिप्पणी से गरमाई सियासत
Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार
Amit Shah : नक्सलियों से लोहा लेते हुए घायल हुए जवानों से एम्स में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की मुलाकात
Tribal Development : बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार और परिवहन का नया केंद्र

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Seva Jyoti Event : 'कभी नहीं सोचा था यहां तक पहुंचूंगा', लोकसेवा के 25 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी
Seva Jyoti Event : ‘कभी नहीं सोचा था यहां तक पहुंचूंगा’, लोकसेवा के 25 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसेवा के…

बिना अनुमति आकाशवाणी भवन में प्रवेश पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR

दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और…

Korba Trailer Bike Accident
Korba Trailer Bike Accident : कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत; ओवरटेक के दौरान हादसा

Korba Trailer Bike Accident : लगातार हो रहे…

Suspended Constable Theft Case
Suspended Constable Theft Case : सस्पेंडेड कॉन्स्टेबल ने दोस्तों संग मिलकर अपने ही घर में की चोरी, जेवर और बुलेट बरामद

Suspended Constable Theft Case : तीनों आरोपियों को…

Chhattisgarh Coal Levy Case
Chhattisgarh Coal Levy Case : कोल लेवी मामले में 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश, 12 आरोपियों की भूमिका का जिक्र

Chhattisgarh Coal Levy Case :मामले में पूर्व अधिकारियों,…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?