CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई मुक्ता सिनेमा में लूट का आरोपी गिरफ्तार: पूर्व मैनेजर ने ‘पुष्पा-2’ की कमाई देखकर रचा था प्लान, दूसरा आरोपी फरार..

भिलाई मुक्ता सिनेमा में लूट का आरोपी गिरफ्तार: पूर्व मैनेजर ने ‘पुष्पा-2’ की कमाई देखकर रचा था प्लान, दूसरा आरोपी फरार..

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मार्च |

भिलाई के मुक्ता सिनेमा में 9 दिसंबर 2024 को हुई लूट के आरोपियों का पता चल गया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुरानी भिलाई पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड में लिया है।

जिस आरोपी को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है, उसका नाम सुनील सिंह राजपूत (28 साल) है। वह पहले मुक्ता सिनेमा में मैनेजर की पोस्ट में नौकरी करता था। इसके बाद उसने जॉब छोड़ दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसे मुक्ता सिनेमा के लॉकर की चाबी के बारे में पहले से जानकारी थी।

सिनेमा में पुष्पा 2 फिल्म लगी थी। वो सभी जगह हाउसफुल चल रही थी। सुनील के पास जॉब ना होने से वो आर्थिक तंगी से परेशान था। इसलिए उसने अपने दोस्त के साथ मुक्ता को लूटने का प्लान बनाया। वो भोपाल से ट्रेन में बैठकर दुर्ग आया और उसके बाद बाइक से अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और लूट की वारदात को अंजाम देकर वापस भोपाल चला गया।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड में लिया है, वहीं दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए टीम रवाना हो गई है। दूसरा आरोपी पकड़ में आने के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी, कि कैसे दोनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।

9 दिसंबर 2024 को हुई थी लूट की वारदात

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि 9 दिसंबर 2024 को तड़के 4 बजे बाइक में सवार दो नकाबपोश मुक्ता ए-2 सिनेमाघर के अंदर घुस गए। उस समय पुष्पा 2 मूवी हाउसफुल चल रही थी। उसकी रकम को लूटने के लिए दो आरोपी हथियार के साथ टॉकीज के अंदर घुसे थे।

सिनेमा के अंदर घुसते ही उन्होंने सबसे पहले चाकू की नोक पर सिक्योरिटी गार्ड नोहर देवांगन से मारपीट की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसके पास से लॉकर की चाबी लेकर 1 लाख 34 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे।

स्टाफ ने गार्ड को रूम से बाहर निकाला

सुबह की शिफ्ट में जब सिनेमाघर का दूसरा स्टाफ पहुंचा तो उन्होंने देखा कि थिएटर का गेट खुला है। उन्होंने गार्ड को खोजा तो पाया कि वो एक कमरे में बंद है। जब गार्ड को बाहर निकाला गया तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिनेमाघर के मालिक ने पुरानी भिलाई थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। टॉकीज के मैनेजर ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए। पुलिस ने टॉकीज के सीसीटीवी सहित आसपास के लगभग 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया। वहीं से पुलिस को पुख्ता क्लू मिला।

लूट के पैटर्न से पकड़ाए आरोपी

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और घटना की बारीकी से जांच की तो पाया कि आरोपियों ने उसी पैटर्न में वारदात को अंजाम दिया है, जिस पैटर्न में इंदौर में लूट हुई थी। इसके बाद आरोपियों की तलाश करने एक विशेष टीम को लगाया गया। टीम आरोपियों के हुलिए के आधार पर भोपाल तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर भिलाई लाई।

लोकल इंवॉल्वमेंट खोज रही पुलिस

पुलिस इस मामले में लोकल इंवॉल्वमेंट को भी खोज रही है। पुरानी भिलाई पुलिस का कहना है कि सुनील सिंह और उसका दोस्त दोनों भोपाल के रहने वाले हैं। वो भले ही यहां मैनेजर रहा है, लेकिन इतनी दूर लूट की वारदात को अंजाम देने अकेले कैसे आ गया।

पुलिस का कहना है कि इस घटना में जरूर किसी ना किसी का लोकल इंवॉल्वमेंट है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।

facebook पर बढ़ी दोस्ती प्यार में बदली, युवक ने विवाहिता को मिलने बुलाया, चौक पर इंतजार में खड़े युवक के सामने आ धमकी महिला की सास, चप्पलों से पीटा
राजीव शुक्ला बोले-साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया, दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 में मैच
Electricity Bill : पुराने बकाया पर राहत का बड़ा मौका, लेकिन इस तारीख से पहले करना होगा जरूरी काम
Dhamtari Police : अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो तस्कर गिरफ्तार, शराब और नकदी जब्त
SIR Deadline Extended : एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, BLO को मिली राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?