CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, सामने आईं वेडिंग फोटोज

शादी के बंधन में बंधे BJP सांसद तेजस्वी सूर्या, सामने आईं वेडिंग फोटोज

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर 6 मार्च बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की शादी की चर्चाएं साल की शुरुआत से ही थीं. कहा जा रहा था कि युवा सांसद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था.

अब खबर आ रही है कि तेजस्वी सूर्या शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की जा रही हैं. सूर्या की शादी चेन्नई की मशहूर सिंगर और भारतनाट्यम डांसर शिवश्री स्कंदप्रसाद से हुई है. शादी समारोह बड़े ही गुपचुप तरीके से बेंगलुरु में ही आयोजित किया गया.तेजस्वी सूर्या की पत्नी शिवश्री ने शास्त्र विश्वविद्यालय से बायोइंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. इसके साथ चेन्नई विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में एमए की डिग्री हासिल की है. शिवश्री का एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 2 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद शिवश्री स्कंद प्रसाद की तारीफ कर चुके हैं.

तेजस्वी सूर्या और शिवश्री की 6 मार्च को बेंगलुरु में शादी हुई. शादी के बाद 9 मार्च को बेंगलुरु के गायत्री विहार, पैलेस ग्राउंड में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर तैयारियां चल रही हैं. कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं.कौन हैं तेजस्वी सूर्या की पत्नी?शिवाश्री एक प्रसिद्ध कर्नाटिक गायिका हैं और उन्होंने न केवल चेन्नई में बल्कि पूरे भारत में प्रमुख कार्यक्रमों में प्रदर्शन किया है.

साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके गाए गीत की प्रशंसा के बाद वह रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं. उन्होंने कन्नड़ भाषा में एक भक्ति गीत गाया था. तेजस्वी सूर्या अपनी राजनीतिक सक्रियता और तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं.युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके तेजस्वीबीजेपी में तेजस्वी सूर्या को अक्सर ‘फायर ब्रांड’ नेता कहा जाता है.

तेजस्वी सूर्या अपनी राजनीतिक सक्रियता और तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने ABVP से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में बेंगलुरु दक्षिण से भारी मतों से जीत हासिल कर सबसे कम उम्र के सांसदों में शामिल हुए थे. साल 2020 में बीजेपी ने उन्हें युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था. तेजस्वी की शादी की खबर ने सोशल मीडिया पर चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है. लोग इस जोड़ी को बधाईयां दे रहे हैं.

राजस्थान में 10000 पुलिस, 10000 टीचर, 4000 पटवारी की होगी भर्ती, सीएम भजनलाल शर्मा का ऐलान
शराब घोटाले में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब की दबंगई – जेल में घुसकर की गाली-गलौज, FIR दर्ज
Dhurdhar Real Hero: धुरंधर में असली बाज़ी किसने मारी? अक्षय खन्ना ने पूरी कास्ट पर भारी पड़े
न्यूक्लियर बम लेकर जहां से उड़ते थे रूस के जहाज, जेलेंस्की ने उस एयरपोर्ट पर ही करवा दी बमों की बरसात
नेवी फॉर्म में आती तो PAK के 4 टुकड़े हो जाते… रक्षा मंत्री राजनाथ बोले- अबकी बार भुगतेगा बड़ा खामियाजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Underbridge
Railway Underbridge : बारिश ने खोली तैयारियों की पोल, रेलवे अंडरब्रिज में भरा पानी; 5 दिन से आवागमन ठप 

सीजी भास्कर, 02 जुलाई : रायगढ़ शहर में…

CM Vishnu Deo Sai
CM Vishnu Deo Sai  : कमजोर मानसून पर किसानों को मुख्यमंत्री साय का भरोसा, बोले- सरकार आपके साथ है, बारिश के हिसाब से करें खेती

सीजी भास्कर, 2 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

Dial 112 Negligence : सड़क हादसे में देरी से पहुंची डायल-112 टीम, पीड़ितों से अभद्रता पड़ी भारी, आरक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 2 जुलाई। राजधानी रायपुर में डायल-112…

Mahesh Kashyap : सांसद बनने के बाद भी नहीं छूटा जमीनी जुड़ाव, मानसून आते ही खेतों में हल जोतते नजर आए सांसद

सीजी भास्कर, 2 जुलाई। बस्तर सांसद महेश कश्यप…

Narco Test Consent : बिना सहमति किसी व्यक्ति का नहीं हो सकता नार्को या पॉलीग्राफ टेस्ट : हाई कोर्ट

सीजी भास्कर, 2 जुलाई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नार्को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?