CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सावधान! होली पर मिलावटी चीजों से बचें, टीकमगढ़ जा रहा 240 किलो नकली मावा पकड़ाया..

सावधान! होली पर मिलावटी चीजों से बचें, टीकमगढ़ जा रहा 240 किलो नकली मावा पकड़ाया..

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 मार्च |

Contents
  • चैकिंग प्वाइंट जांचे जा रहे नमूने
  • अब तक नहीं आई 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट
  • छह साल में फूड लैब नहीं हो सकी शुरू
  • टीकमगढ़ जा रहा 240 किलोग्राम मावा पकड़ा
  • इन प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल

होली के त्योहार के चलते मिलावटी मावा खपाने का खेल शुरू हो गया है। इस खेल का कंट्रोल भिंड और मुरैना से किया जा रहा है। भिंड से मावा सप्लाई करने का काम भी शुरू कर दिया है। इसे शहर में अलग-अलग जगह बनाए गए गोदामों पर छिपाकर रखने के साथ दूसरे जिलों में भेजा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग टीम एक सूचना पर फूलबाग मैदान चौराहा पहुंचीं, जहां ओम साईं टूरिस्ट वाहन से मावे का परिवहन होता मिला। इससे साफ पता चलता है कि नकली मावे का कारोबार जोर पकड़ने लगा है, यह मावा भिंड से ग्वालियर भेजा गया था।

ग्वालियर चंबल अंचल मिलावट के मामले में कुख्यात है। ग्वालियर में मावा और पनीर का उत्पादन नहीं है, लेकिन मिलावट का मार्ग मुरैना और भिंड से जुड़ा हुआ है। मुरैना से दूध और पनीर आता है, वहीं भिंड से मावे की सप्लाई होती है।

चैकिंग प्वाइंट जांचे जा रहे नमूने

  • छोटी-बड़ी गाड़ियों से लेकर पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों में छिपाकर इनकी सप्लाई मिलावटखोरों ने शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग का दावा है कि सैंपल लेने के साथ विभिन्न चेकिंग प्वाइंट पर जांच कर नूमने राज्य लैब भोपाल भेजा जा रहा है।
  • विभाग के इस दावे के बावजूद मिलावटखोर सक्रिय रहकर होली के त्योहार पर मिलावटी मावा और पनीर की सप्लाई करने की तैयारी कर चुके हैं।

अब तक नहीं आई 150 सैंपल की जांच रिपोर्ट

नूमने की जांच स्थानीय स्तर पर नहीं होने के कारण जांच रिपोर्ट आने में दो से तीन माह का समय लग रहा है। इससे मिलावटखोरों को बचने का समय मिल रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनवरी और फरवरी माह में विभिन्न प्रतिष्ठानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल लैब भेजे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट अब तक विभाग को नहीं मिल सकी है। बताते हैं कि राज्य लैब में 150 से अधिक सैंपल पेडिंग हैं।

छह साल में फूड लैब नहीं हो सकी शुरू

  • ग्वालियर-चंबल में हर साल विशेष अभियान चलाने का दावा किया जाता है, लेकिन फूड लैबोरेटरी पर चुप्पी साध जाती है। छह साल पहले हुरावली पर फूड लैबोरेटरी का शिलान्यास किया गया था।
  • लैब भवन बनकर तैयार है, उपकरण भी यहां पहुंच गए है, लेकिन लैब अब तक शुरू नहीं हो सकी, जबकि वर्ष 2022 तक लैब शुरू होना थी। समय सीमा खत्म होने के बाद भी लैब शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। लैब के शुरू न होने के कारण सैंपल जांच के लिए भोपाल लैब भेजने पड़ते हैं।

टीकमगढ़ जा रहा 240 किलोग्राम मावा पकड़ा

  • टूरिस्ट वाहन से मावा का परिवहन होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम फूलबाग मैदान चौराहा पर पहुंची। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता व निरूपमा शर्मा ने यहां दबिश देकर ओम सांई टूरिस्ट वाहन से मावा जब्त किया।
  • वाहन चालक ने बताया कि दिनेश साहू निवासी टीकमगढ़ के यहां मावा ले जा रहा था। देवानंद नरवरिया साईं मावा भंडार दानाओली से 240 किलोग्राम मावा लोड किया गया था। जब्त मावा की मोबाइल फूड लैब से जांच करने पर यूरिया, डिटर्जेंट व स्टार्च नहीं मिला, लेकिन एसएनएफ व फैट्स की कमी की आशंका पर मावा के दो नमूने लिये गए।
  • 66 हजार 200 रुपये का मावा जब्त किया गया। मौके पर उपस्थित मावा मालिक देवानंद नरवरिया ने मावा को भिंड से लाना बताया, लेकिन वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इन प्रतिष्ठानों से लिए सैंपल

  • इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने भरोसा डेयरी और स्वीट्स दाल बाजार से रसगुल्ला का नमूना, जय भोलेनाथ मिष्ठान भंडार से सोनपपड़ी के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार शिरोमणि ने अग्रवाल स्वीट्स कंपू से सोनपपड़ी और पैठा के नमूने लिये।
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोविंद नारायण सरगैंया ने परमाननंद स्वीट्स कंपू तिराहा का निरीक्षण कर मावा बर्फी एवं मैदा के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश धाकड़ ने गोपाल उद्योग दाल बाजार से नमकीन व चाट पपड़ी के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने जय बजरंग डेयरी हुरावली तिराहा से दूध व सरस्वती डेयरी बलबंत नगर से दूध का नमूना लिया।

ट्रेन की छत पर चढ़ा शख्स, 11KV हाईवोल्टेज तार से जिंदा से चिपक आग का गोला बन हुआ ब्लास्ट, रेल्वे स्टेशन का लाइव VIDEO
Chhattisgarh Ration Card Update : 2 लाख नाम सूची से गायब… आखिर क्यों हटाए गए इतने सदस्य, पढ़े पूरी खबर
ससुर की घिनौनी हरकत: बाथरूम में झांकता, फिर अकेला पाकर रेप …
गढ़उमरिया ग्राम पंचायत का बड़ा फैसला: पहली बैठक में अवैध शराब बिक्री पर लगाया प्रतिबंध, गांव में कराई गई मुनादी…
इंदौर-भोपाल समेत 20 शहरों में पारा 40 डिग्री पार:एमपी में कल भी तेज गर्मी का अलर्ट; शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश-ओले गिरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Weather changes in Bastar : कई इलाकों में बारिश के आसार

Weather changes in Bastar

Uproar over not paying more than Rs 200 for petrol : पंप पर ग्राहक और संचालक में मारपीट

Uproar over not paying more than Rs 200…

Used to watch cricket match 7 seconds ago : रायगढ़ पुलिस ने गोवा से 6 सट्टेबाज पकड़े

Used to watch cricket match 7 seconds ago

Compassionate Appointment
​Compassionate Appointment : अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, “रिक्त पद नहीं” कहकर आश्रित परिवार को राहत से वंचित नहीं किया जा सकता

सीजी भास्कर, 16 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा…

Female lawyer brutally murdered : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी पर कत्ल का आरोप

Female lawyer brutally murdered

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिली, ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल, थार की टक्कर बाद चालक फरार

11/05/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

बड़ी खबर : 250 से अधिक इंकम टैक्स अफसरों का ट्रांसफर 🟣 छत्तीसगढ़ के मुख्य आयकर आयुक्त उड़ीसा गए 🔵 सभी अफसरों को 12 तक ज्वाईन करने आदेश

06/07/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Durg संभाग Breaking : 300 फीट की ऊंचाई पर लटकता मिला ठेका श्रमिक का शव, Suicide की वजह तलाश रही पुलिस, देखिए विडियो

14/09/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

दुर्ग: मामूली विवाद में बेटा बना हत्यारा, पिता को ईंट से मारकर ली जान

08/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?