CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dantewada News : नक्सलियों ने माड़ इलाके के आठ परिवारों को गांव से खदेड़ा

Dantewada News : नक्सलियों ने माड़ इलाके के आठ परिवारों को गांव से खदेड़ा

By Newsdesk Admin
06/03/2025
Share
Dantewada News
Dantewada News

सीजी भास्कर, 06 मार्च। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के (Dantewada News) बारसूर थाना क्षेत्र के तुसवाल पंचायत के दो गांवों के आठ परिवारों को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी देकर गांव से निकाल दिया।

तीन दिन पहले, नक्सलियों ने तुसवाल पंचायत के तोड़मा और कोहकाबेड़ा गांव के इन परिवारों को गांव छोड़ने का आदेश दिया था। सभी प्रभावित परिवार दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित तुसवाल पंचायत के निवासी हैं।

नक्सलियों (Dantewada News) के आतंक के कारण ये आठ परिवार गांव छोड़कर बस्तर जिले के किलेपाल और वाहनपुर गांव में शरण लेने के लिए निकल पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों ने तीन दिन पहले पुलिस के मुखबिर होने और थुलथुली मुठभेड़ के आरोप में एक जनअदालत का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 50 से अधिक पूर्वी बस्तर डिविजन के नक्सली शामिल हुए थे।

ग्रामीणों को पुलिस द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है। दंतेवाड़ा (Dantewada News) के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि नक्सल ऑपरेशन के दौरान लगातार बड़े नक्सली नेताओं को मार गिराया जा रहा है और कई प्रमुख नेता आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इस स्थिति के कारण नक्सली बौखलाए हुए हैं और निर्दोष ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं। गांव में विकास कार्य जारी है, जिसमें सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस विकास के कारण नक्सलियों का अस्तित्व संकट में है, जिसके चलते उन्होंने आठ परिवारों को गांव से बेदखल करने का आदेश दिया है। पुलिस प्रशासन इन परिवारों को पूरी सुरक्षा प्रदान कर रहा है। ये परिवार 10 साल पहले कोडेनार के गीदम में निवास करते थे। सभी परिवारों को पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता दी जाएगी।

Scooty Stunt Arrest Dantewada: चलती स्कूटी पर लेटकर स्टंट, दंतेवाड़ा पुलिस ने युवक को दबोचा, 5 हजार का चालान
Contractor House Theft : अमलेश्वर में ठेकेदार के घर बड़ी चोरी, जेवरात और नकदी ले गए चोर
Cyber Fraud : बड़े नेता का नाम लेकर आया फोन, भरोसा करते ही विधायक के साथ हो गया खेल
दांत निकलवाने गई थी लड़की, मुंह खोला तो गले और जीभ से निकले मांस के टुकड़े, डॉक्टर गिरफ्तार
Mental Hospital Suicide: सेंदरी मानसिक चिकित्सालय के बाथरूम में मरीज ने लगाई फांसी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Iran Seven Conditions US Talks
Iran Seven Conditions US Talks : ईरान की 7 शर्तों से बढ़ा पश्चिम एशिया में तनाव, ट्रंप की अचानक वापसी और अमेरिकी बॉम्बर से उठे सवाल

Iran Seven Conditions US Talks : सऊदी क्राउन…

Balaji Gas Booking Transfer
Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस के 15 हजार ग्राहकों को राहत, दूसरी एजेंसियों से मिलेगी डिलीवरी

Balaji Gas Booking Transfer : बालाजी गैस एजेंसी…

Assam Bypoll Observer
Assam Bypoll Observer : बिलासपुर के अरविंद शुक्ला बने असम लोकसभा उपचुनाव के पर्यवेक्षक, AICC ने सौंपी जिम्मेदारी

Assam Bypoll Observer : शुक्ला को भूपेश बघेल…

Tapasvis Samuhik Parna
Tapasvis Samuhik Parna : रायपुर में 111 तपस्वियों का सामूहिक पारणा, सिद्धि तप करने वालों का सम्मान

Tapasvis Samuhik Parna :बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद…

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?