सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को रंगे हाथ दबोचा (Drug Capsules) है। थाना छावनी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने पावर हाउस खंडहर के पास दबिश देकर प्रतिबंधित स्पास्मो प्रॉक्सीवॉन प्लस कैप्सूल बेच रहे आरोपी रेशम सिंह (36 वर्ष) निवासी खुर्सीपार भिलाई को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी रामनारायण सिंह ध्रुव ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी (Drug Capsules) को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 स्ट्रीप में कुल 96 प्रतिबंधित कैप्सूल, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल सीजी 07 एलवाय 2329 और 1,000 रुपये नकद बरामद किए गए।
छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22/8(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज (Drug Capsules) दिया गया।


