CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Champions Trophy 2025: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी… फाइनल मैच से बाहर हो सकता है ये कीवी गेंदबाज

Champions Trophy 2025: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी… फाइनल मैच से बाहर हो सकता है ये कीवी गेंदबाज

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 मार्च। ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड और भारत की टक्कर होनी है. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था. जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 रनों से जीत हासिल की थी. खिताबी मुकाबला 9 मार्च (रविवार) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

फाइनल से पहले कीवियों की बढ़ी टेंशन!

चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से पहले न्यूजीलैंड की टेंशन बढ़ गई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज मैट हेनरी का फाइनल में खेलना संदिग्ध है. हेनरी को सेमीफाइनल मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई थी. हेनरी को ये चोट साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन का कैच लेते वक्त लगी थी. हालांकि हेनरी बाद में दो ओवर गेंदबाजी करने के लिए वापस मैदान पर लौटे थे. वापस आने के बाद उन्हें मैदान में डाइव करते हुए भी देखा गया था.

सेमीफाइनल के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर इस तेज गेंदबाज की उपलब्धता को लेकर आशावादी थे. लेकिन अब न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि फाइनल से 48 घंटे पहले मैट हेनरी की फिटनेस की स्थिति अज्ञात है.

गैरी स्टीड ने कहा, ‘हमारे दृष्टिकोण से सकारात्मक बात यह है कि वह गेंदबाजी करने के लिए वापस आ गया. हमने उसके कुछ स्कैन और अन्य चीजें करवाईं और हम उसे इस मैच के लिए फिट होने का पूरा मौका देंगे. लेकिन उसकी स्थिति अब भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. स्पष्ट रूप से वह अपने कंधे पर गिरने से काफी दर्द में है. उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएगा.’

मैट हेनरी ने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में 16.70 की औसत से दस विकेट लिए हैं. वह मौजूदा टूर्नामेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हेनरी ने इनमें से पांच विकेट दुबई में भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में लिए थे. ऐसे में हेनरी यदि नहीं खेलते हैं, तो भारतीय टीम के लिए ये अच्छी खबर होगी.

… तो इस गेंदबाज को मिलेगी जगह?

अगर मैट हेनरी नहीं खेल पाते हैं, तो दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जैकब को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. डफी ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. हालांकि डफी ने चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में आयोजित त्रिकोणीय सीरीज में एक मैच खेला था. तब उन्होंने मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 48 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, विल ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग.

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.
नॉन-ट्रैवलिंग सब्स्टीट्यूट: यशस्वी जायसवाल, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे.

Team India T20 : लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद सवालों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी, BCCI करेगा बड़ा रिव्यू
Kieron Pollard : कायरन पोलार्ड ने रचा नया इतिहास, अब टूट सकता है सबसे ज्यादा छक्कों का बड़ा रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026: जिसका नाम हुआ, उसे ही कर दिया बाहर, ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऐलान ने चौंकाया
Akash Dubey Woodball India : छत्तीसगढ़ के आकाश हांगकांग में दिखाएंगे दम, भारतीय वुडबॉल टीम में हुआ चयन
Vaibhav Suryavanshi : 11 छक्के, 7 चौके और 35 गेंद में सेंचुरी, 14 साल के सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त, देखिए विडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?