CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘खेतों में दबा है सोना…’ MP के इस गांव में ग्रामीण टॉर्च जलाकर कर रहे खुदाई, VIDEO वायरल..

‘खेतों में दबा है सोना…’ MP के इस गांव में ग्रामीण टॉर्च जलाकर कर रहे खुदाई, VIDEO वायरल..

By Newsdesk Admin
08/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 8 मार्च |

ऐतिहासिक असीरगढ़ किले की वजह से चर्चा में रहने वाला मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का असीर गांव अब सोने की सिक्के की खुदाई को लेकर चर्चा में बना हुआ है. बताया जाता है कि चार महीने पहले यहां के खेतों में सोने के सिक्के की अफवाह फैलने पर ग्रामीणों द्वारा खेतों में खुदाई की गई थी. वहीं, अब तीन दिनों से ग्रामीण फिर खेतों में खुदाई कर रहे हैं.

खुदाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि सैकड़ों लोगों की भीड़ आधी रात को मोबाइल टॉर्च के उजाले में खेतों को खोद रही है. ग्रामीणों का दावा है कि यहां सोने के सिक्के मिल रहे हैं. वहीं वीडियो सामने आने पर गुरुवार दोपहर निंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने कहा कि यहां लोग तो नहीं मिले लेकिन हर तरफ खोदे गए गड्ढे जरूर नजर आए हैं.

ग्रामीण कर रहे हैं खेत में सिक्के मिलने का दावा

देश में असीरगढ़ किले का एक बड़ा इतिहास रहा है. लेकिन अब उसके आसपास के खेतों में ग्रामीण खजाने के लिए खुदाई कर रहे हैं. हालांकि, चार महीने पहले भी जब खुदाई की तस्वीर-वीडियो आई थी, तब प्रशासन ने खुदाई से इनकार किया था. वहीं, अब एक बार फिर अफवाह के बाद यहां खुदाई के वीडियो सामने आए हैं. पुलिस इसे भी पुराने गड्ढे बता रही है. लेकिन जो वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं, उसमें साफ है कि कुछ दिन में ही यहां खुदाई हुई है.

बुरहानपुर जिले के असीरगढ़ निवासी वसीम खान ने बताया कि हारून सेठ का खेत है. ग्रामीणों का कहना है खेत से सिक्के निकल रहे हैं. यही वजह है कि ग्रामीण शाम 7 बजे बाद से खेतों में पहुंच जाते हैं और रात 3 बजे खुदाई करते हैं. इसके चलते खेत मालिक भी परेशान हो गए हैं. हालांकि, बुरहानपुर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार से इस बारे में मीडिया ने पूछा तो उन्होंने कहा कि आप लोगों ने बात संज्ञान में लाई है. ऐसे में जांच करवाई जाएगी. जांच के बाद एक्शन भी लिया जाएगा.

गैस गोदाम के पास घर में लगी आग: तीसरी मंजिल से गिरती रही चिंगारी, बड़ा हादसा टला..
Balod Dead Body Mystery : जंगल में सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप! पहचान नहीं, मौत का राज गहराया
PM Modi in Begusarai Rally : “हमने जंगलराज को सुशासन में बदला, अब बिहार को समृद्धि की ओर ले जाने का वक्त है” — बेगूसराय में बोले पीएम मोदी
Chhattisgarh Cold Wave Alert: अंबिकापुर 7°C… उत्तर–मध्य में शीतलहर तेज, मैदानों में भी पारा फिसला; सर्दी के बीच मलेरिया का बढ़ा खतरा
भिलाई श्री आनंदपुर सत्संग आश्रम में 51 लोगों ने किया रक्तदान, विशाल भंडारा में अनेक भक्तों ने ग्रहण किया भोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi
Mahapaur Adhyaksh Parshad Nidhi : नगरीय निकायों को 104.54 करोड़ की सौगात, महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि से तेज होंगे विकास कार्य

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?