CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘माई लास्ट डे…’ फेसबुक स्टोरी लगाने के बाद युवक ने लगाई फांसी, मोबाइल पर बजते मिले सैड सॉन्ग….

‘माई लास्ट डे…’ फेसबुक स्टोरी लगाने के बाद युवक ने लगाई फांसी, मोबाइल पर बजते मिले सैड सॉन्ग….

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मार्च |

Contents
  • खेती के काम में मदद करता था
  • खुदकुशी का ठोस कारण सामने नहीं आया
  • यह लिखा सोशल मीडिया पर

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सखोली में युवक ने सोशल मीडिया पर ‘माई लास्ट डे’ लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया। सुबह घरवालों ने उसका शव देखा। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक के मोबाइल को जब्त कर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।

दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सखोली निवासी विद्यासागर विश्वकर्मा (22) ने बीए द्वितीय वर्ष तक की नियमित पढ़ाई की थी। इस वर्ष स्वाध्यायी परीक्षार्थी के रूप में बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता खेती बाड़ी करते है।

खेती के काम में मदद करता था

घर में युवक पिता के खेती के कामों में सहयोग करता था। रविवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। विद्यासागर चौधरी भी कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला।

खुदकुशी का ठोस कारण सामने नहीं आया

स्वजन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर दरिमा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा। प्रारंभिक पूछताछ में आत्महत्या का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि विद्यासागर विश्वकर्मा ने रात दो बजे फेसबुक पर स्टेटस पोस्ट कर घर में फांसी लगा ली है। मामले में मर्ग कायम किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

यह लिखा सोशल मीडिया पर

आत्महत्या के पहले युवक ने सोशल मीडिया फेसबुक पर स्टेटस लगाया था। रात लगभग दो बजे उसने लिखा-माई लास्ट डे, सब कोई पता कर के आ आना। अब तो आ जा यार-सीने से लग जा यार। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक के मोबाइल पर सैड सांग बजता हुआ मिला।

इसके कारण आशंका है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में फांसी लगाई होगी। पुलिस मामले में स्वजन एवं युवक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। युवक के मोबाइल को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

Surajga Farmer Scheme : खेती और मछली पालन ने बदल दी किसान सूरत कुमारी की आर्थिक स्थिति
SHG Food Project India : फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को मिला रेडी टू ईट निर्माण का कार्य, सीएम ने 10 समूहों को सौंपा अनुबंध पत्र
Raipur Police Transfer : 27 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, कई थानों को मिले नए जिम्मेदार
छत्तीसगढ़ में एक साथ होंगे पंचायत और निकाय के चुनाव, IAS ऋचा शर्मा की अध्‍यक्षता वाली कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सरकार से की सिफारिश
Raipur Railway Division : रायपुर-उरकुरा-मांढर रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का आगाज, अब एक साथ दौड़ेंगी कई ट्रेनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

IND vs ENG T20 Series 
IND vs ENG T20 Series  : वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की यादें होंगी ताजा, डरहम में अंग्रेजों से भिड़ेगी श्रेयस की सेना

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। टी20 विश्व चैंपियन भारतीय…

Murumsilli Dam
Murumsilli Dam : 103 साल पुराना मुरूमसिल्ली बांध को लेकर अफवाहों पर जल संसाधन विभाग ने लगाया विराम!

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक मुरूमसिल्ली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?