CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई के सुपेला में जल्द बनेगा स्केटिंग ट्रैक और शानदार स्वीमिंग पूल, विधायक रिकेश सेन की पहल से सूर्यकुण्ड और मुक्ति धाम के बाद अब प्रियदर्शनी परिसर की बदलेगी तस्वीर, 7 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

भिलाई के सुपेला में जल्द बनेगा स्केटिंग ट्रैक और शानदार स्वीमिंग पूल, विधायक रिकेश सेन की पहल से सूर्यकुण्ड और मुक्ति धाम के बाद अब प्रियदर्शनी परिसर की बदलेगी तस्वीर, 7 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

भिलाई नगर, 11 मार्च। वैशाली नगर विधानसभा के सुपेला स्थित प्रियदर्शनी परिसर में बहुत जल्द भिलाईवासी न केवल तैराकी का लुत्फ उठा सकेंगे बल्कि वर्षों से स्केटिंग ट्रैक के अभाव में सड़क और घर की छत पर प्रेक्टिस करने वाले बच्चों के लिए शानदार स्केटिंग ट्रैक भी तैयार बनने जा रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के अथक प्रयास का ही परिणाम है कि दो बड़ी ऐसी सौगात क्षेत्र के रहवासियों को एक वर्ष के भीतर मिलने जा रही है जिसके लिए न केवल तैराकी और रोल स्पीड स्केटर्स खिलाड़ी लंबे समय से मांग करते रहे हैं बल्कि समय समय पर कुछ जनप्रतिनिधियों ने इसके लिए एड़ी चोटी का जोर भी लगाया मगर इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में यह मांग केवल कागजों पर वर्षों से सिमटी पड़ी रही। फिर रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधायक बनते ही शहर को सुंदर और व्यवस्थित करने के साथ ही ऐसी ही लंबित मांगों को सूचीबद्ध किया और क्रमशः एक के बाद एक विकास कार्यों पर विष्णुदेव साय सरकार की लगातार स्वीकृति प्राप्त कर उसे मूर्त रूप देने आज भी संकल्पित हैं। निजी संसाधनों से जहां उन्होंने राम नगर मुक्तिधाम प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिलवाई वहीं सूर्यकुण्ड के मुद्दे पर निज प्रयास से शानदार बैकुंठधाम गंगा घाट का निर्माण करवाया। उनके द्वारा विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड के कंडम घोषित 724 आवास के रहवासियों के लिए मालिकाना हक, नवीनीकरण के अभाव में डेढ़ वर्ष से जमा पट्टा वापस दिलाने के आलावा फौजी नगर के खेल मैदान को उद्योग के लिए आबंटन जैसे मुद्दे पर ध्यानाकर्षण कराते हुए इनके समाधान के लिए ठोस पहल भी की गई है।

लगभग 2 करोड़ से तैयार होगा रोल स्केटिंग ट्रैक

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के लिए स्केटिंग में सर्वाधिक नेशनल मेडल जीतने वाले दुर्ग भिलाई के खिलाड़ी करीब 20 वर्षों से रोल स्केटिंग ग्राउंड की मांग करते रहे हैं। स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अमितेश मिश्रा को राज्य सरकार ने गुंडाधुर अवार्ड से भी नवाजा है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में हर वर्ष सैकड़ों युवा रोल और स्पीड स्केटिंग के हुनर को इसलिए छोड़ गए क्योंकि भिलाई दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वसुविधायुक्त स्केटिंग ग्राउंड अब तक नहीं है। विधायक रिकेश सेन ने स्केटिंग ट्रैक की आवश्यकता को गंभीरता से न केवल महसूस किया बल्कि 13 फरवरी 2025 को दुर्ग जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद् की बैठक में स्केटिंग ट्रैक की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए इसके लिए प्रोजेक्ट भी पेश किया। नतीजतन दुर्ग की तात्कालिक कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने 28 फरवरी को 1 करोड़ 96 लाख 76 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की नतीजतन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा एक वर्ष के भीतर इस लागत से प्रियदर्शनी परिसर में शानदार स्केटिंग ट्रैक का निर्माण किया जाना सुनिश्चित हुआ है‌।

तैराकों के लिए 5 करोड़ से बनाया जाएगा स्वीमिंग पूल

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि स्केटिंग ट्रैक के अभाव में जिस तरह खिलाड़ी सड़कों पर प्रैक्टिस करने विवश थे वहीं तैराकी में भी हमारे खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के कुछ निजी संस्थानों के पूल का रूख करना पड़ता था। सेटअप और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ साथ कहीं न कहीं इच्छाशक्ति का भी अभाव देखने को मिला नतीजतन भिलाईवासी और तैराक खिलाड़ी लंबे समय से एक शानदार स्वीमिंग पूल के लिए तरसते रहे हैं। दुर्ग जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद् की बैठक में 13 फरवरी को मैंने स्केटिंग ट्रैक के साथ ही एक सर्वसुविधायुक्त मार्डन स्वीमिंग पूल निर्माण के प्रोजेक्ट को प्रमुखता से पेश किया था। इन जरूरतों पर विचार मंथन के बाद इसकी महती आवश्यकता पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मैंने भिलाई वासियों के लिए इस दूसरी जरूरत को प्रतिपादित किया था परिणामस्वरूप तात्कालिक कलेक्टर ऋचा प्रकाश ने 4 करोड़ 97 लाख 74 हजार रूपये के स्वीमिंग पुल निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति 28 फरवरी को दी।

, विधायक रिकेश सेन

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा के ह्रदय स्थल सुपेला के प्रियदर्शनी परिसर में लगभग 7 करोड़ की लागत से स्वीमिंग पूल और स्केटिंग ट्रैक का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि दोनों ही कार्यों के लिए 365 दिन का समय तय किया गया है। प्रोजेक्ट इस्टीमेट के अनुरूप दोनों ही कार्य प्रशासकीय स्वीकृति अनुरूप निश्चित की गई राशि से ही तय समय सीमा के भीतर होने हैं। अगर निर्माण कार्य में बजट अनुमान अनुरूप राशि कम पड़ेगी तो पुनः संशोधित स्वीकृति ली जा सकेगी। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए ये दोनों प्रोजेक्ट भी बहुत अहम हैं। स्वीमिंग पूल और स्केटिंग ट्रैक तैयार होने से रोल एवं स्पीड स्केटिंग खिलाड़ियों को प्रैक्टिस में जहां सुविधा मिलेगी वहीं स्वीमिंग पूल होने से तैराकी में हमारे खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन कर वैशालीनगर भिलाई सहित छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करेंगे।

Chhattisgarh BJP Incharge : प्रभारी की रेस में स्मृति ईरानी समेत 4 नाम, संगठन में बदलाव की अटकलें तेज
Raksha Bandhan Special Train : 27 से 29 अगस्त तक चलेगी दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर यात्रियों को भी फायदा
MP में धर्मांतरण कराने पर मिलेगी फांसी की सजा? CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान..
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
26.5 करोड़ भारतीय अत्यधिक गरीबी से बाहर, वर्ल्ड बैंक ने फ्री राशन योजना को सराहा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli News
Mungeli News :  मुंगेली में 21 करोड़ से ज्यादा की लागत से सुधरेगी सड़क, 8 किलोमीटर में डामरीकरण पूरा

मुंगेली में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर…

Samsung Galaxy Fit 4
Samsung Galaxy Fit 4 :  लॉन्च से पहले नए फिटनेस बैंड की झलक लीक, तीन रंगों में आ सकता है सैमसंग का डिवाइस

सैमसंग के नए फिटनेस बैंड Galaxy Fit 4…

Stock Market Crash
Stock Market Crash :  दो हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में 23 अक्टूबर को बिकवाली का…

Daler Mehndi Health
Daler Mehndi Health : दलेर मेहंदी की सेहत को लेकर बेटे ने दिया बड़ा अपडेट, कहा सब एकदम शानदार

सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में एक…

DA Increase :  दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?