CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में तेज रफ्तार बोलेरो ने व्यक्ति को कुचला:5 फीट हवा में उछलकर 3 बार पलटी गाड़ी; नशे में था आरोपी ड्राइवर

भिलाई में तेज रफ्तार बोलेरो ने व्यक्ति को कुचला:5 फीट हवा में उछलकर 3 बार पलटी गाड़ी; नशे में था आरोपी ड्राइवर

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

सीजी भास्कर 11 मार्च भिलाई में छावनी चौक के पास नशे की हालत में बोलेरो चलाते हुए ड्राइवर ने एक शख्स की जान ले ली। आरोपी बोलेरो इतनी तेज रफ्तार में चला रहा था कि पैदल युवक को कुचलने के बाद बोलेरो तीन बार पलटी। बोलेरो सवार एक युवक भी घायल हो गया, वहीं चालक सहित अन्य तीन लोग वहां से भाग खड़े हुए।

घटना जामुल थाना क्षेत्र के छावनी चौक की है। दुर्घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसकी पहचान कैंप-2 निवासी संजय (50 साल) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत में बताया कि संजय पेशे ड्राइवर है। वह रोज छावनी चौक जाकर वहां से काम पर निकलता है।सोमवार की सुबह 8 बजे वह घर से काम पर पैदल निकला था। वह करुणा अस्पताल के पास पहुंचा ही था कि पीछे से एक बोलेरो लगभग 80-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई और संजय को टक्कर मारते हुए निकल गई। इससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई।बोलेरो इतनी स्पीड में थी कि टक्कर मारने के बाद वो सीधे डिवाइडर से जा टकराई और हवा में करीब 5 फीट उछलकर तीन पलटी खाते हुए जमीन पर धड़ाम से गिरी।

उस समय बोलेरो में चार लोग सवार थे। उनमें से तीन लोग बोलेरो छोड़कर भाग गए। वहीं एक युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।घायल ने ली थी लिफ्ट और पहुंच गया अस्पताल पुलिस ने बोलेरो में घायल हुए युवक से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वो भिलाई की तरफ आ रहा था। इसलिए उसने उतई के पास बोलेरो को हाथ देकर रुकवाया और लिफ्ट मांगी थी। उसने बताया कि बोलेरो में सवाल तीनों लोग काफी अधिक मात्रा में शराब पिए थे। ड्राइवर भी शराब के नशे में था और मना करने के बाद भी तेज रफ्तार में गाड़ी भगा रहा था।

कुछ समय पहले भी इसी नंदिनी रोड में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में लेकर उनकी जान ले ली थी। इस बार भी इसी तरह का हादसा हुआ। इससे मौके पर मौजूद लोगों में जमकर आक्रोश दिखा।पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने संजय और घायल को सुपेला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया और घायल का इलाज कर दुर्ग रेफर कर दिया।

Jangir-Champa Crocodile : क्रोकोडायल पार्क, तालाबों से निकलकर घर में घुस रहे मगरमच्छ
PM Kisan Samman Nidhi : ईमानदारी की मिसाल – 250 किसानों और 310 मृतकों के स्वजन ने खुद लौटाए पीएम किसान सम्मान निधि के ₹15 लाख
Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार
भीषण गर्मी से सूखी आगर नदी, जल संकट गहराया
विधानसभा में खाद संकट पर हंगामा: कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, सदन की कार्यवाही स्थगित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?