CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राज्यसभा में खड़गे के ‘ठोकेंगे’ वाले बयान पर हंगामा:डिप्टी चेयरमैन ने बोलने से रोका तो कहा- क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे

राज्यसभा में खड़गे के ‘ठोकेंगे’ वाले बयान पर हंगामा:डिप्टी चेयरमैन ने बोलने से रोका तो कहा- क्या-क्या ठोकना है, हम ठीक से ठोकेंगे

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

दिल्ली , 11 मार्च 2025 :

बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘ठोकेंगे’ वाले बयान पर हंगामा हुआ। दरअसल, डिप्टी चेयरमैन ने दिग्विजय सिंह को बोलने के लिए कहा, लेकिन खड़गे बीच में अपनी बात रखने लगे। इस पर डिप्टी चेयरमैन हरिवंश ने उन्हें टोका, कहा- आप सुबह बोल चुके हैं।

इस पर खड़गे ने कहा- ‘ये क्या डिक्टेटरशिप है। मैं हाथ जोड़कर आपसे बोलने की अनुमति मांग रहा हूं।’ इस पर हरिवंश ने कहा- अभी दिग्विजय सिंह के बोलने का मौका है, इसलिए आप बैठ जाइए। इसके बाद खड़गे ने कहा- वो तो बोलेंगे ही, लेकिन आपको क्या-क्या ठोकना है हम ठीक से ठोकेंगे, सरकार को भी ठोकेंगे। जब हरिवंश ने खड़गे के बयान पर आपत्ति जताई तो उन्होंने कहा कि हम सरकार की नीतियों को ठोकने की बात कर रहे हैं।

नड्डा की आपत्ति के बाद खड़गे ने खेद जताया

खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्‌डा ने कहा, ‘नेता विपक्ष की ओर से आसन के लिए इस तरह की भाषा किसी भी रूप में स्वीकार नहीं है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।’ उन्होंने उपसभापति हरिवंश से मांग करते हुए कहा कि ऐसे शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाया जाए। ऐसी भाषा निंदनीय है और माफी के योग्य भी नहीं है।

इसके बाद खड़गे ने सदन में खड़े होकर कहा, ‘मैंने आसन के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने उपसभापति से कहा कि अगर आपको मेरी बातों से ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। मैंने ठोको शब्द का इस्तेमाल सरकार की नीतियों के लिए किया है। मैं सरकार से माफी नहीं मांगूंगा।’

संसद के बाहर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ DMK का प्रदर्शन

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) और ट्राय-लैंग्वेज को लेकर संसद के बाहर विपक्ष के सांसदों ने प्रदर्शन किया। DMK सांसद कनिमोझी और अन्य सांसद काले कपड़े पहनकर तमिलनाडु पर धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने प्रधान से माफी मांगने को कहा।

DMK सांसद कनिमोझी ने कहा, ‘केंद्र सरकार तमिलनाडु को मिलने वाले पैसे को रोक रही है। कह रही है कि हमें तीन-भाषा नीति और NEP पर हस्ताक्षर करना है। वे तमिलनाडु के बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। उन्हें तमिलनाडु के बच्चों के लिए मिलने वाले फंड को रोकने का कोई अधिकार नहीं है।

कल धर्मेंद्र प्रधान ने बहुत ही अपमानजनक तरीके से जवाब दिया। कहा कि हम बेईमान हैं और तमिलनाडु के लोग असभ्य हैं। हम उनसे ऐसी भाषा बोलने की उम्मीद नहीं करते हैं। यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। हम माफी की मांग करते हैं।’

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून से 10% बढ़कर आएगा बिल
Movie Advance Booking : रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में बिके 23 हजार से ज्यादा टिकट
भारत से पंगा लेना पड़ा महंगा..! डोल गया ट्रूडो का सिंहासन, कनाडा के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
Sports Safety Failure: रोहतक में टूटे पोल ने छीन ली युवा खिलाड़ी की जान, अभ्यास ग्राउंड पर सवालों की बौछार
बेटी की हत्या का इंतकाम! पिता ने आरोपी के बाप को दिन दहाड़े चाकू घोंपकर मार डाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rahul Gandhi Indore Video Controversy : इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के वीडियो पर विवाद, BJP नेताओं ने जताई आपत्ति
Rahul Gandhi Indore Video Controversy : इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम के वीडियो पर विवाद, BJP नेताओं ने जताई आपत्ति

वीडियो विवाद (Rahul Gandhi Indore Video Controversy) को…

BSP Township Housing RTI : बीएसपी टाउनशिप के 33,327 आवास, अधिकारियों-कर्मचारियों के कब्जे का रिकॉर्ड नहीं
BSP Township Housing RTI : बीएसपी टाउनशिप के 33,327 आवास, अधिकारियों-कर्मचारियों के कब्जे का रिकॉर्ड नहीं

आवासों की जानकारी (BSP Township Housing RTI) सूचना…

Chhattisgarh Dog Attack : सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, दो दिन में 31 लोगों को काटा, बलौदाबाजार में 13 घायल
Chhattisgarh Dog Attack : सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, दो दिन में 31 लोगों को काटा, बलौदाबाजार में 13 घायल

कुत्ते के हमले (Chhattisgarh Dog Attack) में 22…

Bhilai Job Fraud Case
Bhilai Job Fraud Case : नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Job Fraud Case : पुलिस की पूछताछ…

GST Gutkha Factory Raid : कुम्हारी में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त
GST Gutkha Factory Raid : कुम्हारी में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त

दुर्ग के कुम्हारी में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?