CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद को मिली जमानत; मगर नहीं हो सकेगी रिहाई, पुलिस ने एक और धारा बढ़ाई

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस सांसद को मिली जमानत; मगर नहीं हो सकेगी रिहाई, पुलिस ने एक और धारा बढ़ाई

By Newsdesk Admin
11/03/2025
Share

11 मार्च 2025 :

दुष्कर्म मामले में आरोपित कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि उनकी रिहाई अभी नहीं होगी। पुलिस ने मंगलवार को ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है। इसमें झांसा देकर दुष्कर्म करने को लेकर नई धारा बढ़ाई गई है। नई धारा में जमानत के लिए सांसद को फिर से लोअर कोर्ट की शरण लेनी होगी।

दुष्कर्म मामले में आरोपित कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को मंगलवार को हाई कोर्ट से सुनवाई के बाद राहत मिल गई। हाई कोर्ट ने सांसद की जमानत मंजूर कर ली है। हालाकि सांसद की रिहाई अभी नहीं होगी।

पुलिस ने मंगलवार को ही चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की है। इसमें झांसा देकर दुष्कर्म करने को लेकर नई धारा बढ़ाई गई है। नई धारा में जमानत के लिए सांसद को फिर से लोअर कोर्ट की शरण लेनी होगी।

सांसद राकेश राठौर पर 17 जनवरी को नगर कोतवाली में एक महिला ने झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा लिखवाया था। इसके बाद सांसद की ओर से अग्रिम जमानत के प्रयास किए गए थे। उनकी अग्रिम जमानत याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट के साथ ही हाई कोर्ट से खारिज हो गई थी।

30 जनवरी को सांसद हुए थे गिरफ्तार

इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने उन्हें 30 जनवरी को निवास से गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह कारागार में बंद हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाई कोर्ट में याचिका डाली गई थी। इस पर पहली सुनवाई 20 फरवरी हो हुई थी। इसमें अपर महाधिवक्ता वीके शाही ने बहस के लिए समय मांग लिया था।

कोर्ट ने उन्हें समय देते हुए सुनवाई की तारीख 24 फरवरी लगाई थी। इसमें पीड़िता की निजी अधिवक्ता पूजा सिंह ने सांसद की जामनत के लिए दिए बिंदुओं पर पीड़िता का पक्ष रखते हुए शपथ पत्र दाखिल कर दिया था। इस पर सांसद के अधिवक्ता रिपुदमन शाही की टीम ने शपथपत्र पर प्रति शपथ पत्र दाखिल करने का समय मांग लिया था।

कोर्ट ने उन्हें प्रति शपथ पत्र देने का समय देते हुए सुनवाई की तारीख 27 फरवरी लगा दी थी। इसमें पीड़िता की निजी अधिवक्ता पूजा सिंह और अपर महाधिवक्ता वीके शाही ने सांसद की जमानत याचिका के विरोध में बहस की थी। कहा, सांसद विवेचना को प्रभावित कर सकते हैं। इस पर न्यायाधीश राजेश सिंह चौहान ने सुनवाई की तारीख 11 मार्च तय की थी। न्यायाधीश ने विवेचक को 11 मार्च तक चार्जशीट दाखिल करने का भी आदेश दिया था।

पुलिस ने मंगलवार को पेश की चार्जशीट

हाईकोर्ट ने पुलिस को 11 मार्च तक विवेचना पूर्ण करके अदालत में पेश करने का आदेश दिया था। कोतवाल अनूप शुक्ल ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में चार्जशीट मंगलवार को पेश की गई है। इसमें नई धारा 69 बढ़ाई गई है। सांसद को धारा 64 में जमानत दी गई है। उन्हें जमानत के लिए लोअर कोर्ट में अपील करना होगा।

Financial Fraud Case: उतई स्वास्थ्य केंद्र की जेएसए महिला गिरफ्तार, जननी सुरक्षा योजना के शासकीय फंड में 26 लाख की हेरा-फेरी का खुलासा
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली और शादी के बाद मौत
Sudhakhor Tomar Brothers : सूदखोर तोमर बंधुओं के खिलाफ फिर दर्ज हुई FIR
Goat Theft Case : साहब! पहले बकरा चोरी किया, फिर पकाकर खा गए… शिकायत सुनकर पुलिस भी दंग
दुर्ग केंद्रीय जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, गांजा तस्करी के मामले में कई महीने से बंद था सुपेला का सुंदरजीत, परिजनों और दंडाधिकारी को बुला हुआ पीएम, पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?