CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली और शादी के बाद मौत

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्यार में बदली और शादी के बाद मौत

By Newsdesk Admin
26/07/2025
Share

बेंगलुरु: एक 24 वर्षीय MBA छात्रा की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर शुरू हुए रिश्तों की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली थाना क्षेत्र में रहने वाली स्पंदना नाम की युवती ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि एक साल पहले उसने अपने प्रेमी अभिषेक से लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही हालात बदल गए और अब यह रिश्ता एक दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया।

Contents
  • इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी
  • पूजा के बाद झगड़ा, और फिर मौत
  • दहेज उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोप
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज़

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी

स्पंदना, जो येलहंका के एक निजी कॉलेज में MBA कर रही थी, की अभिषेक से मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद दोनों मदनायकनहल्ली डाकघर के पास एक घर में साथ रहने लगे थे।

पूजा के बाद झगड़ा, और फिर मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना वाले दिन यानी भीम अमावस्या के मौके पर स्पंदना ने सुबह अपने पति के लिए पूजा की थी और दोनों सामान्य रूप से दिन की शुरुआत कर चुके थे। लेकिन सुबह 11 बजे अभिषेक के ऑफिस की एक महिला सहयोगी का फोन आया, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ। बताया जा रहा है कि स्पंदना पहले से ही पति के व्यवहार और शक के कारण मानसिक तनाव में थी।

करीब 12:45 बजे स्पंदना ने अपनी बहन को एक आखिरी मैसेज भेजा जिसमें उसने लिखा कि उसके पति के माता-पिता और ऑफिस के कुछ लोग उसकी मौत के जिम्मेदार होंगे। इसके तुरंत बाद उसने घर की खिड़की से लटककर अपनी जान दे दी।

दहेज उत्पीड़न और मानसिक शोषण के आरोप

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अभिषेक का परिवार स्पंदना से दहेज की मांग कर रहा था। जब स्पंदना ने अपने पिता को यह बात बताई, तो परिवार ने 5 लाख रुपये देकर मामला शांत करने की कोशिश की थी। लेकिन प्रताड़ना जारी रही। 24 जुलाई को भी स्पंदना ने अपने पिता से कहा कि उसकी सास की बातों से पति उस पर हाथ उठाता है। कुछ देर बाद जब पिता ने दोबारा कॉल किया, तो उन्हें बताया गया कि स्पंदना अब इस दुनिया में नहीं रही।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी राज़

स्पंदना की लाश को पहले परिजनों को बताए बिना अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब पुलिस पहुंची, तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के पीछे की असल वजह साफ हो पाएगी। परिजनों का दावा है कि स्पंदना के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।

इस मामले में पुलिस ने पति अभिषेक और उसकी मां लक्ष्मम्मा के खिलाफ FIR दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

9 महीने का बच्चा घर से किडनैप, भाई तुतलाते हुए बोला-“मां, कोई भय्यू को ले गई” CCTV फुटेज से महिला की पहचान, गिरफ्तार
UP: महोबा में दलदल भरे रास्ते से गुजरने के लिए लोग मजबूर, डीएम से मिलकर लगाई गुहार
Murder : 50 हजार में सुपारी देकर सौतेली मां ने 14 साल के मासूम की कराई हत्या
Durg संभाग : बैंक एकाउंट 5 हजार महीना किराये पर साइबर ठगों को दे दिए, पुलिस ने फिलहाल 9 एकाउंट होल्डर्स को किया गिरफ्तार
Crime News: चाकूबाजों का निकाला गयाजुलूस, दो आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की सख्त कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?