CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंडप पर बैठे दूल्हे के हाथ पर गई दुल्हन की नजर, उठी और शादी कर दी कैंसिल, कही ये बात

मंडप पर बैठे दूल्हे के हाथ पर गई दुल्हन की नजर, उठी और शादी कर दी कैंसिल, कही ये बात

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर 12 मार्च गाजे बाजे के साथ बारात दुल्हन के घर पहुंची. घरातियों ने बारातियों का जोरशोर से स्वागत किया. हंसी-खुशी जयमाल की रस्म भी हो गई. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन मंडप पर बैठे. जैसे ही दूल्हा सिंदूर लेकर दुल्हन की मांग भरने लगा, उसका दाहिना हाथ कांपने लगा. ये देख दुल्हन को उस पर शक हुआ. फिर पता चला कि दूल्हे को बीमारी है, जिससे उसका शरीर अचानक से कांपने लगता है. यह जानकर दुल्हन ने शादी तोड़ दी.मामला राजस्थान के धौलपुर का है.

यहां सात फेरे लेने से पहले ही दुल्हन ने शादी तोड़ दी. जानकारी के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गिरीश कुमार की बेटी दीपिका की शादी करौली जिले के कल्याणी गांव के निवासी प्रदीप के साथ तय हुई थी. धूमधाम से बारात आई और शादी की रस्में चलना शुरू हुईं. वरमाल के बाद मंडप पर जब दूल्हा अपनी दुल्हन की मांग सिंदूर से भर रहा था तो उसका हाथ कांपने लगा.तब दुल्हन को शक हुआ की दूल्हा किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. इसके चलते उसने विदाई से मना कर दिया और शादी तोड़ने का फैसला कर लिया. बोली- मैं ऐसे शख्स से शादी नहीं कर सकती, जिसे कोई गंभीर बीमारी हो. हालांकि, जब दुल्हन ने शादी से इनकार किया तो दूल्हे ने सफाई देते हुए कहा कि ठंड के चलते उसके हाथ कांप रहे थे. उसने यह भी बताया कि शादी से पहले कई बार लड़की वालों ने उसे देखा था और तब कोई शिकायत नहीं की गई थी.

सरकारी स्कूल में टीचर है दूल्हाहालांकि, दुल्हन दूल्हे के किसी भी बात को मानने पर तैयार नहीं थी और अपने फैसले पर अड़ी रही. दुल्हन के फैसले के चलते बारात में हंगामा मच गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई. मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की भी कोशिश की. लेकिन कोई हल नहीं निकल सका. अंत में बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. दूल्हा प्रदीप एक सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक है, जबकि दुल्हन दीपिका बीए और बीएड कर चुकी है और हाल ही में रीट परीक्षा दी थी. दोनों शिक्षित होने के बावजूद यह रिश्ता अधूरा रह गया. घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है.

भारत से कम या ज्यादा, पाकिस्तान-श्रीलंका में कितना है रेल किराया? अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी जानकारी
पेट्रोल चोरी का विरोध : युवक को जिंदा जलाया, मदद में आए पड़ोसी को मारी गोली
Wildlife Poaching Attempt : वन्यजीव शिकार के प्रयास में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन जब्त
गैंगस्टर के निशाने पर एक्टर! मुंबई पुलिस ने हत्या को अंजाम देने से पहले हथियारों के साथ पकड़े 5 बदमाश
ब्राह्मण युवती ने धर्म परिवर्तन कर अपनाया इस्लाम 🛑 परिजनों पहुंचे थाना और दी शिकायत, युवती के 3 दोस्तों पर ब्रेनवॉश का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट
Arhaan Khan Debut : अरहान की डेब्यू फिल्म में सलमान का कैमियो, भतीजे को देंगे बड़ा सपोर्ट

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान…

CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस
CM Helpline Complaint : लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, महिला एवं बाल विकास अधिकारी को नोटिस

सीएम हेल्पलाइन शिकायतें (CM Helpline Complaint) लंबित रखना…

Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Dry Day Liquor Sale : जन्माष्टमी पर शराब बेचने का आरोप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

जन्माष्टमी पर घोषित शुष्क दिवस (Dry Day Liquor…

Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी
Jhiram Valley Attack Verdict : 13 साल बाद झीरम घाटी मामले में बड़ा फैसला, 10 आरोपित दोषी

झीरम घाटी हमले (Jhiram Valley Attack Verdict) के…

Mirzapur The Movie Box Office Collection : ओपनिंग डे पर ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, पहले ही दिन इतने करोड़ की कमाई
Mirzapur The Movie Box Office Collection : ओपनिंग डे पर ‘मिर्जापुर’ का भौकाल, पहले ही दिन इतने करोड़ की कमाई

पहले दिन की कमाई (Mirzapur The Movie Box…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?