CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MP: उज्जैन से गुजर रही बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

MP: उज्जैन से गुजर रही बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर 6 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के बीकानेर जा रही बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें आसमान छूने लगी. चलती ट्रेन में आग लगने की खबर से ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि समय रहते गार्ड की नजर पड़ गई और इस ट्रेन को उज्जैन के तराना में रोक लिया गया. इसके बाद रेलवे के अधिकारियों ने जिस कोच में आग लगी थी, उसे अलग कर ट्रेन के बाकी हिस्से को आगे के लिए रवान कर दिया.चूंकि आग ट्रेन के जेनरेटर कोच में लगी थी, इसलिए इस घटना में किसी जन या धन हानि की खबर नहीं है.

रेलवे ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं. घटना के वक्त ट्रेन कालीसिंध ब्रिज पर थी. अधिकारियों के मुताबिक आग ट्रेन के एसएलआर बोगी में लगी थी. इसलिए इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को उज्जैन से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित काली सिंध ब्रिज से होकर गुजर रही बिलासपुर बीकानेर एक्सप्रेस के एसएलआर डिब्बे में अचानक लग गई.आग वाले कोच को अलग कर रवाना हुई ट्रेनगार्ड की नजर पड़ी तो उसने तत्काल ट्रेन के पायलट से बात कर गाड़ी रोक दिया. इसके बाद रेलवे कर्मियों के साथ आम लोगों ने भी मदद की और आग को बुझाया गया. इसके बाद तराना स्टेशन पर ट्रेन से आग लगने वाले एसएलआर कोच को निकाल कर बाकी ट्रेन को आगे रवाना किया गया.

घटना के बाद रेलवे ने पूरा घटनाक्रम बताया है. रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है.घटना का वायरल हो रहा वीडियोट्रेन को तराना में रोककर जिस डब्बे में आग लगी थी उसे अलग किया गया और ट्रेन को यहां से आगे के लिए रवाना कर दिया गया. उन्होंने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. पता किया जा रहा है कि आग कैसे लगी. आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा शार्ट सर्किट की वजह से हुई है. इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि आग की लपटें आसमान छू रही हैं.

राजधानी में रफ़्तार का कहर : कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, 2 फोटोग्राफर की मौत, क्रेन से कार काट कर निकाले गए शव
बड़ा खुलासा : मोबाइल में ये ऐप न होता तो पहलगाम के घने जंगलों से टूरिस्ट तक नहीं पहुंच पाते आतंकी
Amit Shah Statement Naxalism : नक्सलवाद पर सरकार का बड़ा दावा, अमित शाह बोले – छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, पुलिस के साहस को किया नमन
वाराणसी में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारों पर हड़कंप: जेल से छूटे आरोपी ने निकाला जुलूस, पुलिस ने दबोचा!
Maharashtra Heavy Rain Red Alert : त्र्यंबकेश्वर मंदिर के कपाट बंद, मुंबई में स्कूल-कॉलेज बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?