CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: बलरामपुर में इंजेक्शन लगाते ही बेहोश हुई, हाथ-पैर के दर्द से थी पीड़ित..

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत: बलरामपुर में इंजेक्शन लगाते ही बेहोश हुई, हाथ-पैर के दर्द से थी पीड़ित..

By Newsdesk Admin
12/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 मार्च |

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को वाड्रफनगर हॉस्पिटल से रेफर करने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

मामले में परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी परिजनों का बयान दर्ज किया। केस डायरी बलरामपुर पुलिस को भेजी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भलोईझोर निवासी लक्ष्मनिया (45) को हाथ, पैरों के साथ शरीर दर्द की शिकायत थी। परिजनों ने मंगलवार को गांव में घूम-घूमकर इलाज करने वाले डॉक्टर विनोद वर्मा को उपचार के लिए बुलाया था।

जानकारी के मुताबिक विनोद वर्मा के पास कोई डॉक्टरी से संबंधित कोई डिग्री नहीं है। विनोद वर्मा ने लक्ष्मनिया को इंजेक्शन लगाने की जरूरत बताई। विनोद वर्मा ने 3 इंजेक्शन सिरिंज में दवाएं भरीं।

पहला इंजेक्शन लगाते ही हुई बेहोश

लक्ष्मनिया की बेटी सुशीला वर्मा ने बताया कि विनोद वर्मा ने जैसे ही पहला इंजेक्शन लगाया, लक्ष्मनिया को उल्टी होने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई। देखते ही देखते लक्ष्मनिया बेहोश होकर गिर गई तो विनोद वर्मा मौके से भाग गया। इसकी सूचना अन्य परिजनों को दी गई औ लक्ष्मनिया को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में महिला ने तोड़ा दम

वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मनिया को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। लक्ष्मनिया को लेकर परिजन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे। यहां देर रात उपचार के दौरान लक्ष्मनिया की मौत हो गई।

लक्ष्मनिया की मौत के बाद परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर विनोद वर्मा पर गलत इंजेक्शन देने और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि विनोद वर्मा पहले भी उनका उपचार करता रहा है। इसके कारण उसे इलाज के लिए बुलाया गया था। जैसे ही उसने नस में इंजेक्शन दिया, लक्ष्मनिया की हालत बिगड़ गई। महिला को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी।

पुलिस ने दर्ज किया परिजनों का बयान

मामले में झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने से मौत होने की जानकारी देने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया। लक्ष्मनिया के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। सरगुजा पुलिस से मामले की केस डायरी बलरामपुर पुलिस को भेजी जा रही है।

पुलिस मुख्यालय से टीआई ट्रांसफर आदेश जारी, रविशंकर तिवारी, संतोष सिंह, संतलाल आयाम, नरेश पटेल सहित कई नाम
Sukma Maoist Arms Recovery : सर्चिंग में जवानों की बड़ी सफलता, माओवादियों का विस्फोटक जखीरा बरामद
प्रोफेसर, रिसर्च छात्रा और…’ IIT छात्र अंकित के वो 3 गुनहगार, बेटे के सुसाइड पर क्या बोले पिता?
मोंथा के असर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश, (Chhattisgarh Weather Alert 2025) जारी — IMD ने दी भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी
Korba Crime News : कोरबा में प्रेम विवाद ने ली खौफनाक शक्ल, चाकू से हमला, फिर आत्मघाती कदम—एक रात में उजड़ गई दो जिंदगियाँ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Forest Action : गौरेला में सागौन की अवैध कटाई पर कार्रवाई, 500 बल्लियां जब्त

05/05/2026
छत्तीसगढ़

Woman Missing in CG : तीन मासूमों संग अचानक गायब हुई महिला, इलाज का कहकर निकली थी बिलासपुर

09/02/2026
देश-दुनिया

MP Amrit Bharat Station: एमपी को मिला 6 अमृत भारत स्टेशन की सौगात, CM मोहन यादव बोले- ‘प्रदेश की जनता…’

22/05/2025
Amit Baghel Surrender News
छत्तीसगढ़राज्य

Amit Baghel Surrender News : दो महीनों से गायब रहे, अब सरेंडर की आहट – अमित बघेल की मां का निधन; थाने और कोर्ट में पुलिस का कड़ा पहरा

05/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?